
Oppo Reno6 5G लाइव सेल, मिलेगा इस स्मार्टफोन को फ्री में जीतने का मौका
AajTak
Oppo ने अपने नए स्मार्टफोन Reno 6 5G को लाइव बेचने की घोषणा की है. ये लाइव सेल लिमिटेड टाइम के लिए रखी गई है. 27 और 28 जुलाई को लाइव सेल के दौरान Oppo Reno 6 5G को बेचा जाएगा. इसमें कई ऑफर्स भी दिए जाएंगे.
Oppo ने अपने नए स्मार्टफोन Reno6 5G को लाइव बेचने की घोषणा की है. ये लाइव सेल लिमिटेड टाइम के लिए रखी गई है. 27 और 28 जुलाई को लाइव सेल के दौरान Oppo Reno6 5G को बेचा जाएगा. इसमें कई ऑफर्स भी दिए जाएंगे. कंपनी ने बताया है कि भारत में Oppo Reno6 5G को लाइव बेचा जाएगा. ये देश का पहला लाइव सेल इवेंट होगा. इसमें लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान गैजेट्स के जानकार राजीव मखनी, स्टैंडअप कॉमेडियन Kenny Sebastian, मॉडल, एक्टर Shibani Dandekar मौजूद रहेंगे. इस दौरान व्यूअर्स के पास गिफ्ट जीतने का भी मौका रहेगा. कंपनी ने बताया वीडियो देखते टाइम आसान सवाल के जवाब देकर Reno6 5G जीता जा सकता है. लाइव सेल के दौरान Reno6 5G खरीदने पर कस्टमर्स 1000 Flipkart Super coins जीत सकते हैं. 1 घंटे के इस लाइव सेल के दौरान Flipkart Super coins और दूसरे गिफ्ट्स भी कस्टमर्स जीत सकते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










