
Oppo Reno 14 Pro 5G और Reno 14 5G भारत में होंगे लॉन्च, मिलेगा 50MP का फ्रंट कैमरा
AajTak
Oppo Reno 14 Pro Launch Date: चीनी ब्रांड ओपो भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन्स को लेकर आ रहा है. इस सीरीज में हमें दो स्मार्टफोन Oppo Reno 14 5G और Oppo Reno 14 Pro 5G देखने को मिलेंगे. इन दोनों ही फोन्स में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है. इन फोन्स को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है. आइए जानते हैं इसके डिटेल्स.
Oppo जल्द ही भारत में अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने Oppo Reno 14 सीरीज को टीज किया है, जो भारत में 3 जुलाई को लॉन्च होने वाली है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पहले ही अनवील कर दिया था और अब ये भारत में लॉन्च होगी. चीन में ये स्मार्टफोन सीरीज मई में लॉन्च हुई थी.
इस सीरीज में कंपनी दो स्मार्टफोन Oppo Reno 14 Pro 5G और Reno 14 5G को लॉन्च करेगी. दोनों ही फोन्स दमदार फीचर्स के साथ आएंगे, जिनमें IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मिलेगी. आइए जानते हैं इन फोन्स में क्या कुछ खास होने वाला है.
Oppo Reno 14 5G में कंपनी क्वाड रियर कैमरा सेटअप देगी. फोन 50MP के प्राइमरी रियर कैमरा के साथ आएगा. इसमें 1.55-inch का सेंसर होगा, जो OIS सपोर्ट करेगा. इसके अलावा 50MP का OV50D सेंसर, 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलेगा.
यह भी पढ़ें: OnePlus 13S Review: क्यों लोग इसे iPhone से कर रहे कंपेयर?
स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर के साथ आएगा. फोन में 6200mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 80W की चार्जिंग सपोर्ट करेगी. फोन में 50W की वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकती है.
वहीं स्टैंडर्ड Oppo Reno 14 की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 50MP का मेन लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलेगा. इसके अलावा हैंडसेट 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा. दोनों ही फोन्स में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा. इन दोनों ही हैंडसेट में कई AI फीचर्स भी दिए जाएंगे.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










