
Oppo F19 भारत में लॉन्च, 5,000mAh बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा, कीमत-फीचर्स
AajTak
Oppo F19 में ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं. इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में कब होगी, क्या हैं ऑफर्स और क्या हैं फीचर्स, जानिए सबकुछ...
चीनी स्मार्टफोन मेकर Oppo ने भारत में Oppo F19 लॉन्च कर दिया है. इससे पहले कंपनी ने भारत में Oppo F19 Pro और Oppo F19 Pro+ लॉन्च किया था. Oppo F19 में ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं. इनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है. इस फोन का सिर्फ एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया है. इसमें 6GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. Oppo F19 की कीमत 18,990 रुपये है और इसे ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट्स के साथ खरीदा जा सकेगा. इस स्मार्टफोन के लिए प्री ऑर्डर्स शुरू हो चुके हैं. इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. पहली सेल 9 अप्रैल को होगी.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











