
Oppo ने भारत में लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, 50-MP डुअल कैमरे के साथ 33W चार्जिंग का सपोर्ट, जानें कीमत
AajTak
Oppo A78 5G Launched in India: कंपनी ने अपने लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन Oppo A78 को लॉन्च कर दिया है. इस फोन में डुअल कैमरा के साथ 33W SuperVOOC चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है. इस फोन को ओप्पो के ई-स्टोर के अलावा ऐमेजॉन और दूसरे बड़े रिटेल आउटलेट्स के जरिए बेचा जाएगा. यहां पर इसकी पूरी डिटेल्स बता रहे हैं.
Oppo A78 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस नए स्मार्टफोन को वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है. इस फोन में MediaTek Helio 700 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ यूजर्स को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज भी मिलता है. Oppo A78 5G को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में उतारा है.
Oppo A78 5G की कीमत और उपलब्धता
Oppo A78 5G की कीमत भारत में 18,999 रुपये रखी गई है. ये कीमत इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है. इस फोन को Glowing Black और Glowing Blue कलर ऑप्शन में उतारा गया है. इसकी सेल 18 जनवरी से शुरू होगी.
इस फोन को ओप्पो के ई-स्टोर के अलावा ऐमेजॉन और दूसरे बड़े रिटेल आउटलेट्स के जरिए बेचा जाएगा. Oppo A78 5G को SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 10 परसेंट का डिस्काउंट (1300 रुपये तक का) दिया जा रहा है. बायर्स इसे 3167 रुपये प्रति महीने के नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं.
Oppo A78 5G के स्पेसिफिकेशन्स
डुअल नैनो सिम के साथ आने वाला Oppo A78 5G एंड्रॉयड 13 बेस्ड ColorOS 13 पर काम करता है. इसमें 6.56-इंच की HD+ IPS LCD स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है. इस फोन में 7nm MediaTek Dimensity 700 चिपसेट 8GB रैम के साथ दिया गया है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








