
Operation DUNKI: स्टडी वीजा, वर्क परमिट से लेकर स्थायी निवास तक... ऐसे चल रहा अवैध इमीग्रेशन का खेल
AajTak
अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 300 से अधिक भारतीयों को निर्वासित कर पंजाब के अमृतसर भेजा गया है. आजतक की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जालंधर जैसे इमीग्रेशन हब्स के बड़े अवैध उद्योग का पर्दाफाश किया है. ये एजेंट मोटी रकम लेकर स्टडी वीजा, वर्क परमिट, और स्थायी निवास आदि की सुविधाएं अवैध रूप से उपलब्ध कराते हैं.
अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले लोग निकाले जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या भारतीयों की भी है. अब तक 300 से ज्यादा लोगों को निर्वासित किया जा चुका है, और तीन अलग-अलग मिलिट्री विमानों से वे पंजाब के अमृतसर पहुंचे हैं. इन मामलों के साथ ही मानव तस्करों और संदिग्ध ट्रैवल एजेंट्स ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान खींचा है, जो अवैध इमीग्रेशन में संलिप्त हैं.
आजतक की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जालंधर जैसे इमीग्रेशन हब्स में केंद्रित इस मल्टी-मिलियन डॉलर के उद्योग के कामकाज का पर्दाफाश किया है, जहां एजेंट स्टडी वीजा, वर्क परमिट से लेकर स्थायी निवास हासिल करने तक के लिए सुविधाएं प्रदान करते हैं - इन सभी कामों के लिए वे वसूलते हैं मोटी रकम.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक के हाथों में बेड़ियां, पैरों में जंजीर... अवैध प्रवासियों संग अमानवीय व्यवहार के खिलाफ उठाई आवाज!
जालंधर में कैसे चल रहा अवैध इमीग्रेशन का खेल?
मानव तस्करी के धंधे का पर्दाफाश करने के लिए हमारी टीम पंजाब के जालंधर स्थित कृष्णा एंटरप्राइजेज पहुंची, जहां हमने एक गुजराती परिवार के रूप में अपने बच्चों को विदेश भेजने में मदद मांगी. यहां हमारी मुलाकात साहिल वर्मा से हुई, जो एक स्व-घोषित इमीग्रेशन कंसल्टेंट है, जिसकी जांच करने पर पता चला कि वह अन-रजिस्टर्ड है.
बातचीत के दौरान, साहिल ने कई इल्लीगल इमीग्रेशन के तरीकों के बारे में बात की. उसने उस कुख्यात 'डंकी रूट' का भी जिक्र किया, जिसके जरिए वे और उसकी टीम लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजा करती है. साहिल ने हमें आश्वस्त करते हुए बताया कि शेंगेन वीजा हासिल करने के बजाय, ट्रैवलर सर्बिया के माध्यम से यूरोप में प्रवेश कर सकते हैं और टैक्सी में 'डंकी रूट' के माध्यम से इटली पहुंच सकते हैं.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









