
Open AI ने पेश किया Dall-E 3, इन यूजर्स को मिलेगा फ्री, Midjourney को देगा टक्कर
AajTak
Open AI Dall-E 3: ओपन एआई ने टेक्स्ट टू ईमेज टूल Dall-E का नया वर्जन Dall-E 3 पेश किया है. ये टूल अब पहले से ज्यादा पावरफुल और एकुरेट रिजल्ट देगा. इस टूल के साथ यूजर्स को ChatGPT का सपोर्ट मिलेगा. इसकी वजह से आपको प्रॉम्प्ट लिखने के लिए परेशान नहीं होना होगा. आइए जानते हैं इस टूल की खास बातें और इसे आप कैसे यूज कर सकते हैं.
Open AI ने Dall-E 3 को पेश कर दिया है. अगर आप AI बॉट्स में रूचि रखते हैं, तो Dall-E के बारे में सुना होगा. ये टेक्स्ट टू ईमेज जनरेट करने वाला एक AI बॉट है. Dall-E 3 में ChatGPT का इस्तेमाल प्रॉम्प्ट के लिए किया जाएगा. यानी आपको प्रॉम्प्ट लिखने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
आप अपनी बात ChatGPT की मदद से आसानी से प्रॉम्प्ट के रूप में लिख सकेंगे. Dall-E 3 का इस्तेमाल ChatGPT Plus यूजर्स कर सकेंगे. इसे अक्टूबर में रिलीज किया जाएगा. इस टूल का एक्सेस एंटरप्राइजेज को भी मिलेगा. यूजर्स Dall-E 3 में किसी तस्वीर के लिए एक रिक्वेस्ट लिखेंगे और ChatGPT की मदद से प्रॉम्प्ट को बदल सकेंगे.
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि Dall-E 3 छोटी रिक्वेस्ट्स को भी एक्स्ट्रीम डिटेल्स और एकुरेट ईमेज में बदल सकेगा. Open AI ने कहा है कि नए टूल पर ज्यादा सेफगार्ड्स होंगे. इसके अलावा टूल ऐसी तस्वीरों के लिए मना भी कर सकता है, जो किसी पब्लिक फीगर के नाम पर मांगी जाएंगी.
ये भी पढ़ें- OpenAI को सता AI के 'खतरनाक' होने का डर, ChatGPT 4 पढ़ सकता है लोगों के चेहरे
Open AI का कहना है कि क्रिएटर्स के पास ऑप्शन होगा कि वे अपने कुछ या सभी कामों को फ्यूचर में टेक्स्ट टू ईमेज टूल को ट्रेन करने के लिए यूज करने देना चाहते हैं या नहीं. ओपन एआई एकुरेट टेक्स्ट टू ईमेज AI टूल को क्रिएट कर रहा है. इस रेस में कई कंपनियां शामिल हैं.
टेक्स्ट टू ईमेज क्रिएट करने वाला AI टूल क्रिएट करने की रेस में Alibaba की Tongyi Wanxiang, मिडजर्नी और Stability AI का नाम सबसे पहले आता है. ये सभी अपने टूल्स को लगातार रिफाइन कर रहे हैं. हालांकि, AI तस्वीरों को लेकर कई चिंताएं भी हैं. इसे लेकर Open AI को कई लॉसूट का सामना भी करना पड़ा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










