
Online Scam पकड़ने में मदद करेगा ये AI टूल, बहुत आसान है यूज करने का तरीका, फ्री है सर्विस
AajTak
Online Scam Detector: इंटरनेट के आने के बाद लोगों के रोजमर्रा के कई काम आसान तो हुए, लेकिन साथ में ऑनलाइन स्कैम जैसी एक मुश्किल भी आ गई है. ये समस्या AI की वजह से और भी बड़ी हो जाती है. ऐसे में Norton ने AI बेस्ड एक नया टूल पेश किया है, जो लोगों को ऑनलाइन स्कैम से बचा सकता है. ये टूल ना सिर्फ स्कैम की जानकारी देगा, बल्कि उससे बचने के तरीकों को भी बताएगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
ऑनलाइन स्कैम्स हर दिन हो रहे हैं. कभी OTP के नाम पर तो कभी सेक्सटॉर्शन के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है. Norton की रिपोर्ट के मुताबिक UK में औसतन एक व्यक्ति हफ्ते में 10 बार स्कैम की कोशिश का शिकार होता है. स्कैमर्स ईमेल, टेक्स्ट या फोन कॉल पर हफ्ते में एक व्यक्ति को लगभग 10 बार अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं.
AI यानी आर्टिफिशियल इंटेजिलेंस के आने के बाद लोगों से ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं. इनसे बचने के लिए Norton ने एक नया AI टूल पेश किया है, जिसका नाम Norton Genie है. आइए जानते हैं ये ऐप कैसे आपको स्कैम से बचा सकता है.
ये एक AI टूल है, जो आपको ऑनलाइन स्कैम से बचने में मदद कर सकता है. Norton Genie पूरी तरह से मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर निर्भर है.
ये भी पढ़ें- अनजान नंबर से आया कॉल, बैंक अकाउंट से कट गए 53 लाख, ऐसे फ्रॉड से सेफ रहने के तरीके
ये टूल बताता है कि आपने जिस वेबसाइट को विजिट किया है, कहीं वो संदिग्ध तो नहीं है. या फिर आपके सिस्टम में आया Email किसी स्कैम का हिस्सा तो नहीं है. ये टूल आपको सिक्योरिटी से जुड़ी जानकारी भी देता है, जिससे आप खुद को सिक्योर रख सकते हैं.
Norton ने AI बेस्ड स्कैम डिटेक्शन जारी किया है, जो वेबसाइट चेक और स्कैम डिटेक्शन के साथ आता है. हालांकि, Genie AI टूल को कंपनी ने सिर्फ iOS यूजर्स के लिए लॉन्च किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










