
Online Dating ऐप पर हुई मुलाकात, होटल में बुलाकर किया रेप, डेटिंग ऐप में इन बातों का रखें ख्याल
AajTak
Online Dating Tips: ऑनलाइन डेटिंग में कई बार लोग अपराध का शिकार हो जाते हैं. अगर आप भी ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स यूज करते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं आप किस तरह से सेफ ऑनलाइन डेटिंग कर सकते हैं.
Online Dating ऐप्स का चलन पिछले कुछ सालों में बढ़ा है. बहुत से लोग पार्टनर तलाशने के लिए कई डेटिंग ऐप्स का सहारा लेते हैं. खासकर युवाओं में इसका क्रेज कुछ ज्यादा ही है. कई बार आपने इन ऐप्स से जुड़ी जुर्म की कुछ ऐसी दस्तकें सुनी होंगी, जिसकी कुछ आहटें आपकी कहानी से मिलती होंगी.
ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है, जहां एक महिला ने डेटिंग ऐप पर मिले एक शख्स पर रेप का आरोप लगाया है. रिपोर्ट्स की मानें तो महिला उस शख्स से डेटिंग ऐप पर मिली थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
डेटिंग ऐप पर हुई मुलाकात के बाद आरोपी ने युवती को होटल में मिलने के लिए बुलाया था और फिर इस कथित अपराध को अंजाम दिया है. अगर आप भी डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.
वैसे तो इस तरह के हादसे का शिकार कोई भी हो सकता है, लेकिन थोड़ी सी सतर्कता आपको सुरक्षित कर सकती है. आइए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखकर आप सेफ ऑनलाइन डेटिंग कर सकते हैं.
डेटिंग ऐप पर फेसबुक और इंस्टाग्राम से अलग फोटो यूज करें. अगर सभी प्लेटफॉर्म पर आप एक जैसी ही फोटो यूज करेंगे तो ऑनलाइन आपको खोजना बहुत आसान हो जाएगा. कोई भी आपके सोशल मीडिया तक आसानी से पहुंच बना सकता है.
संदिग्ध लोगों से कनेक्ट होने से बचे. अगर आपको कोई प्रोफाइल संदिग्ध लग रही है, तो आपको ऐसे यूजर्स से कनेक्ट होने से बचना चाहिए. इसके लिए आपको यूजर की प्रोफाइल की थोड़ी जांच करनी होगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











