
OnePlus Nord 2 हुआ ब्लास्ट, फोन पर बात करते वक्त हुआ हादसा, घायल हुआ यूजर
AajTak
OnePlus Nord 2 Blast: पिछले साल लॉन्च हुए वनप्लस नॉर्ड 2 के ब्लास्ट का नया मामला आया है. यूजर की मानें तो कॉल पर बात करते वक्त फोन ब्लास्ट हुआ है. इस हादसे में यूजर घायल हो गया है. इससे पहले भी वनप्लस नॉर्ड 2 के ब्लास्ट के मामले सामने आ चुके हैं.
OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में ब्लास्ट का एक और मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा किया है कि OnePlus Nord 2 में फोन कॉल के दौरान ब्लास्ट हुआ है, जिसकी वजह से यूजर घायल हो गया है. ट्विटर यूजर द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड 2 में हुए ब्लास्ट के कारण उसके भाई के हाथ और चेहरे के कुछ हिस्से पर चोट आई है.
यूजर ने बताया है कि हादसा उस वक्त हुआ है जब उसका भाई फोन पर बात कर रहा था. इस पर जवाब देते हुए कंपनी ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं.
ट्विटर यूजर ने फोन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें ब्लास्ट हुए स्मार्टफोन को साफ-साफ देखा जा सकता है. तस्वीरों में स्मार्टफोन को पहचानना मुश्किल है. यूजर की माने तो यह फोन वनप्लस नॉर्ड 2 है. हालांकि, अभी तक फोन के ब्लास्ट होने की वजह साफ नहीं हुई है.
वनप्लस ने इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है. OnePlus Nord 2 में ब्लास्ट का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कुछ यूनिट्स में ब्लास्ट के मामले सामने आ चुके हैं.
पिछले साल सितंबर की शुरुआत में भी वनप्लस नॉर्ड 2 के ब्लास्ट के कुछ मामले सामने आए थे. कंपनी ने इस फोन को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था. ब्रांड ने इस फोन को अफोर्डेबल प्राइसिंग पर लॉन्च किया था. इसमें MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर दिया गया है. पिछले साल सितंबर में फोन ब्लास्ट का मामला आया था.
वनप्लस का यह फोन Android 11 पर बेस्ड Oxygen OS पर काम करता है. इसमें 6.43-inch की full-HD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 1200-AI प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक RAM ऑप्शन के साथ आता है. फोन में 50MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फ्रंट में कंपनी ने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है. फोन 4500mAh की बैटरी के साथ आता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










