
OnePlus Community Sale में मिल रहा है बंपर ऑफर, स्मार्टफोन्स, TV और दूसरे प्रोडक्ट्स पर भारी छूट
AajTak
OnePlus Community Sale में आप कई OnePlus डिवाइस पर बंपर ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. इस सेल में स्मार्टफोन्स के अलावा टीवी और दूसरे प्रोडक्ट्स पर छूट दी जा रही है.
OnePlus Community Sale शुरू हो गई है. OnePlus की इस सेल में आप OnePlus 10R, OnePlus Nord CE 2 Lite जैसे स्मार्टफोन्स के अलावा TV और दूसरे प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट का फायदा उठा सकते हैं. इसमें कंपनी बैंक ऑफर भी दे रही है.
OnePlus Community सेल 10 जून तक चलेगी. इस सेल का फायदा आप वन प्लस की ऑफिशियल वेबसाइट OnePlus.in, OnePlus Store ऐप, ई-कॉमर्स साइट Amazon, OnePlus Experience Stores और दूसरे ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स पर ले सकते हैं.
OnePlus के स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स
इस सेल में आप OnePlus 10 Pro, OnePlus 10R, OnePlus 9 सीरीज के स्मार्टफोन्स के अलावा OnePlus 8T पर भी डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. सेल में OnePlus 10 Pro को बैंक डिस्काउंट के साथ 61,999 रुपये में बेचा जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- Apple यूजर्स को झटका! इन iPhones के लिए सपोर्ट खत्म कर रही है कंपनी, देखें पूरी लिस्ट
ICICI Bank कार्ड ट्रांजैक्शन के साथ कस्टमर्स नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा उठा सकते हैं. Citibank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ कस्टमर्स 10 परसेंट (4000 रुपये तक) का फायदा ले सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स को नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ दिया जा रहा है. इस सेल में OnePlus Nord डिवाइस पर भी छूट दी जा रही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










