
OnePlus Ace 5 सीरीज लॉन्च, 6400mAh की बैटरी और दमदार फीचर्स, जानिए डिटेल्स
AajTak
OnePlus Ace 5 Launch: वनप्लस ने अपने दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. कंपनी ने OnePlus Ace 5 Pro और OnePlus Ace 5 को लॉन्च किया है. इनमें आपको बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
OnePlus Ace 5 Pro और OnePlus Ace 5 चीनी बाजार में गुरुवार को लॉन्च हो गए हैं. नए स्मार्टफोन्स 16GB RAM और 1TB स्टोरेज ऑप्शन में आते हैं. इनमें आपको 6.78-inch का डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेज्योलूशन के साथ आता है. प्रो मॉडल में Snapdragon 8 Elite Extreme Edition मिलता है.
वहीं Ace 5 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. दोनों ही स्मार्टफोन में 50MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. OnePlus Ace 5 को ही कंपनी भारत में OnePlus 13R के नाम से लॉन्च कर सकती है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
चीनी मार्केट में OnePlus Ace 5 Pro को 3,399 युआन (लगभग 39 हजार रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं OnePlus Ace 5 का बेस वेरिएंट 2299 युआन (लगभग 26 हजार रुपये) में लॉन्च हुआ है. ये कीमत फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है.
यह भी पढ़ें: OnePlus 13R की डिटेल्स आईं सामने, दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा ये फोन
डुअल सिम सपोर्ट वाले OnePlus Ace 5 Pro और OnePlus Ace 5 को Android 15 के साथ लॉन्च किया गया है. चीन में ये फोन Color OS के साथ आते हैं. हालांकि, भारत में वनप्लस के फोन्स Oxygen OS के साथ लॉन्च होते हैं. स्मार्टफोन्स 6.78-inch के full-HD+ डिस्प्ले के साथ आते हैं. फोन्स में मेटल फ्रेम और ग्लास बैक दिया गया है.
OnePlus Ace 5 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Extreme Edition प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि Ace 5 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है. दोनों ही फोन्स में 50MP के प्राइमरी लेंस, 8MP के सेकेंडरी लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










