
OnePlus 9 और OnePlus 10 Pro हो रहे डेड, रिपेयर कॉस्ट नए फोन से ज्यादा, कंपनी ने दिया ये जवाब
AajTak
OnePlus Motherboard Issue: वनप्लस के कई यूजर्स के फोन्स अचानक डेड हो गए हैं. यूजर्स की शिकायत है कि उनके फोन्स के मदरबोर्ड अचानक से खराब हो गए, जिसकी वजह से उनका फोन डेड हो गया है. जब वे सर्विस सेंटर पर फोन रिपेयर कराने के लिए पहुंचे, तो रिपेयर कॉस्ट फोन के ओरिजनल कॉस्ट से ज्यादा आ रही है. कंपनी ने इस पर अपना जवाब दिया है.
OnePlus के पुराने स्मार्टफोन यूज कर रहे कई यूजर्स मदरबोर्ड डेड होने की शिकायत कर रहे हैं. यूजर्स की शिकायत है कि उनके स्मार्टफोन के लिए कंपनी इतना चार्ज कर रही है, जितनी उनके डिवाइस की कीमत भी नहीं थी. ये दिक्कत OnePlus 9 और OnePlus 10 Pro यूजर्स को हो रही है.
पिछले महीने के आखिर में कई ऐसे रिपोर्ट्स आई जिसमें OnePlus यूजर्स ने शिकायत की है कि उनके स्मार्टफोन्स डेड हो रहे हैं. कंपनी ने उनके डिवाइस को रिपेयर करने के लिए जो कीमत बताई है, वो उनके स्मार्टफोन के प्राइस से भी ज्यादा है.
इसका सबसे ज्यादा असर OnePlus 9 और OnePlus 10 Pro यूजर्स पर पड़ा है. यूजर्स की शिकायत है कि उन्हें ये दिक्कत एक सॉफ्टवेयर अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद हुई है. OnePlus Community पर ऐसे कई यूजर्स हैं, जो शिकायत कर रहे हैं. एक यूजर ने बताया कि उन्होंने साल 2022 में OnePlus 10 Pro खरीदा था.
अगस्त 2024 में उनका फोन अचानक से बंद हो गया और ब्लैक स्क्रीन दिखने लगी. फोन रिस्पॉन्स नहीं कर रहा था. एक अन्य यूजर ने भी ऐसे ही शिकायत पोस्ट की है. यूजर ने बताया कि उनका OnePlus 10 Pro अचानक से फ्रीज हो गया.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 4 5G Review: मेटल स्मार्टफोन की वापसी, बेहतरीन ऑलराउंडर
इसके बाद उन्होंने फोन को ऑन करने के बहुत कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जब उन्होंने फोन को सर्विस सेंटर पर दिखाया तो उन्हें बताया गया कि स्मार्टफोन का मदरबोर्ड डेड हो गया है. सर्विस सेंटर ने इसे ठीक करने के लिए 42 हजार रुपये मांगे. जब यूजर ने बताया कि ये दिक्कत एक सॉफ्टवेयर अपडेट बाद हुई है, तो सर्विस सेंटर मैनेजर ने उनकी बात नहीं मानी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











