
OnePlus 13 की लॉन्च डेट कंफर्म, दिवाली वाले दिन होगा लॉन्च, ऐसा होगा कैमरा और फीचर्स
AajTak
OnePlus 13 लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है. यह हैंडसेट चीन में 31 अक्टूबर को लॉन्च होगा. भारत में इस दिन दिवाली भी मनाई जाएगी. OnePlus 13 का डिजाइन OnePlus 12 के जैसा है, हालांकि कुछ बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे. OnePlus 13 के चारों तरफ किनारों पर मैटेलिक फिनिश का इस्तेमाल किया है, जो इसको ना सिर्फ प्रीमियम बनाता है, बल्कि इसे ड्यूरेबल भी बनाता है.
OnePlus 13 की लॉन्चिंग को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे और अब कंपनी ने खुद कंफर्म कर दिया है कि यह फ्लैगशिप हैंडसेट 31 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है. इस लॉन्च डेट की जानकारी कंपनी ने शेयर की है. यह हैंडसेट अभी चीन में लॉन्च होगा, उसके बाद इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि भारत में कब लॉन्च होगा, उसकी कोई ऑफिशियल डेट का ऐलान नहीं किया है.
इस अनाउंसमेंट के साथ कंपनी के अपकमिंग हैंडसेट OnePlus 13 के डिजाइन और कलर वेरिएंट से खुलासा हो गया है. इस अपकमिंग हैंडसेट का डिजाइन पुराने हैंडसेट यानी OnePlus 12 के जैसा होगा, लेकिन थोड़ा सा बदलाव जरूर देखने को मिलेगा.
OnePlus 13 तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जो White Dawn, Obsidian Black और Blue Moment है. टीजर देखकर पता चलता है कि इसमें एक Circular Island Frame मॉड्यूल होगा. इसमें तीन कैमरा लेंस होंगे और एक LED फ्लैश लाइट दी है. कैमरा मॉड्यूल पर एक होरिजोन्टल लाइन दी है. Hasselblad की ब्रांडिंग के लिए H का लोगो लगाया है.
यह भी पढ़ें: OnePlus 13 की पहली फोटो आई सामने, खास फीचर्स के साथ लॉन्च होगा फोन, लीक हुई डिटेल्स
OnePlus 13 का टीजर फोटो देखने के पता चलता है कि इसमें चारों तरफ मैटेलिक फिनिश का इस्तेमाल किया है, जो इस हैंडसेट को काफी प्रीमियम बनाता है और इसकी ड्यूरेबिलिटी को भी बेहतर करेगा. OnePlus 12 की तुलना में OnePlus 13 के अंदर कई अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे. इसमें प्रोसेसर से लेकर कैमरा सेंसर तक शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: iPhone 16 जैसे फीचर के साथ आएगा OnePlus 13, लीक हुईं डिटेल्स

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










