
OnePlus का नया अफोर्डेबल Nord CE 5G, ये हैं प्री बुकिंग ऑफर्स और डिस्काउंट
AajTak
OnePlus Nord CE 5G की प्री बुकिंग पर कंपनी कई तरह के ऑफर्स दे रही है. फोन के तीन वेरिएंट्स हैं और इसे चुनिंदा ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है.
OnePlus ने अपने अफोर्डेबल सेग्टमेंट Nord के तहत भारत में एक नया स्मार्टफोन Nord CE 5G लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है और इसके साथ कंपनी डिस्काउंट और प्री बुकिंग ऑफर भी दे रही है. OnePlus Nord CE 5G की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है. बेस वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है. दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज है और इसकी कीमत 24,999 रुपये है. टॉप वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज है और इसकी कीमत 27,999 रुपये है. OnePlus Nord CE 5G को ऐमेजॉन इंडिया, वन प्लस ऑनलाइन स्टोर, विजय सेल्स और क्रोमा रीटेल से प्री ऑर्डर किया जा सकता है. बात करें डिस्काउंट की तो वन प्लस के ऑनलाइन स्टोर से आप 1,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं. अलग अलग क्रेडिट कार्ड पर अलग अलग डिस्काउंट देखने को मिल जाएगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










