
ONDC पर कैसे मिलेगा सबकुछ सस्ता? पता चलेगा असली SALE का खेल, जानिए Flipkart-Amazon का क्या होगा?
AajTak
ONDC एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो विक्रेता और ग्राहक दोनों को मिलाता है. आप कहेंगे फिर फ्लिपकार्ट और इसमें क्या अंतर है, वहां भी तमाम सेलर और ग्राहक होते हैं? ONDC पर आपको एक साथ सभी सेलर दिखेंगे, यानी आपको तमाम App पर जाकर नहीं देखना होगा.
आज UPI बेहद सफल है, शुरुआत में इसको लेकर भी सवाल उठे थे. लेकिन देश में अब UPI को यूज करने वालों की बड़ी संख्या है. दरअसल, अब ONDC की तुलना UPI की जा रही है. कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में ONDC भी UPI की तरह ही सफलता के झंडे गाड़ने वाला साबित होगा. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी ओएनडीसी की खूब चर्चा हो रही है.
आज हम आपको ONDC के हर पहलु के बारे में बताएंगे, क्या सही में ई-कॉमर्स सेक्टर में क्रांति आने वाली है? ऑनलाइन शॉपिंग में लोगों के ढेर सारे पैसे बचने वाले हैं? ONDC के आने से Flipkart-Amazon का क्या होगा? कहा तो ये भी जा रहा है कि Zomato और Swiggy को भी तगड़ा झटका लगने वाला है, तो आइए ONDC से जुड़े हर सवाल का जवाब तलाशते हैं.
सबसे पहले जानते हैं, ONDC क्या है? ओएनडीसी का फुल फॉर्म (Open Network For Digital Commerce) है. ये कोई ऐप नहीं है, यानी ये फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसा बिल्कुल नहीं है. फिर आखिर ये है क्या? दरअसल, ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो विक्रेता और ग्राहक दोनों को मिलाता है. आप कहेंगे फिर फ्लिपकार्ट और इसमें क्या अंतर है, वहां भी तमाम सेलर और ग्राहक होते हैं?
एक उदाहरण से समझते हैं... मान लीजिए कि आपको एक AC खरीदना है, जो फ्लिपकार्ट पर 30 हजार रुपये में मिल रहा है, ये आपने फ्लिपकार्ट ऐप को ओपन कर देखा है. फिर आपके मन में सवाल आया, क्या ये कहीं और 30 हजार रुपये से कम में भी मिल रहा है? उसके बाद आपने अमेजन के ऐप पर विजिट किया, जहां उसी AC की कीमत 31000 रुपये है. फिर आपने Jio Mart App खोला, वहां उसी AC की कीमत 29500 रुपये है. ऐसे में आपको इसका बेस्ट प्राइस सर्च करने के लिए तमाम ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर देखना पड़ता है. लेकिन ONDC यही काम चुटकी में कर देगा, यानी सिंगल विंडो में सबकुछ मिलेगा.
दरअसल, ONDC पर आपको एक साथ सभी सेलर दिखेंगे, यानी आपको तमाम App पर जाकर नहीं देखना होगा. जब एक ही जगह सभी सेलर होंगे, तो कौन सबसे सस्ता दे रहा है, इसका चयन करना हर ग्राहक के लिए आसान हो जाएगा.
कैसे मिलेगा ONDC पर सामान सस्ता?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










