
Omicron: ओमिक्रोन की दहशत के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का राहत भरा बयान, जानें क्या बोले सत्येंद्र जैन
ABP News
Omicron: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में 10-15 दिनों में तेज़ी से मामले बढ़ रहे हैं. लेकिन इन मरीजों में बहुत मामूली लक्षण है.
Omicron News: पूरे देश में इस वक्त कोरोना का खतरा छाया हुआ है. देश की राजधानी में कोरोना के हर रोज नए केस सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के राज्य मे करीब 351 मामले सामने आ चुके हैं. इसी को देखते हुए राज्य में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. जिसके तहत कई चीजों पर पाबंदियां लगा दी गई है और कुछ चीजों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है. वहीं इसी बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक बड़ा बयान दिया है.
दिल्ली में स्थिति अभी ठीक है – सत्येंद्र जैनबता दें कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हाल ही में बताया है कि, जब से ओमीक्रोन आया है तब से दिल्ली में 10-15 दिनों में तेज़ी से मामले बढ़ रहे हैं. लेकिन इन मरीजों में बहुत मामूली लक्षण है. लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ रहे हैं. पिछले 2 दिन में 84% मामले ओमीक्रोन के थे. अब जो मामले सामने आ रहे हैं वो ओमीक्रोन के मामले हैं. दिल्ली में अभी स्थिति ठीक है.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












