
OMG! लुका छिपी खेलते-खेलते 3700 KM दूर दूसरे देश पहुंच गया, 6 दिन बाद इस हाल में मिला
AajTak
15 साल का लड़का अपने दोस्तों के साथ लुका छिपी खेल रहा था. इसी बीच उसने खुद को एक शिपिंग कंटेनर के अंदर बंद कर लिया और वहीं सो गया. जब तक वो जगता कंटेनर मलेशिया पहुंच चुका था. वो 6 दिन बाद मिला.
लुका छिपी के खेल के दौरान 15 साल का एक लड़का 3700 किलोमीटर दूर दूसरे देश पहुंच गया. जब 6 दिन बाद वो मिला तो लोग हैरान रह गए. इस दौरान बच्चे के घरवालों उसकी खोजबीन में जुटे रहे. मामला बांग्लादेश के चटगांव का है, जहां से गुम हुआ लड़का 7 दिन बाद मलेशिया में मिला.
रिपोर्ट के मुताबिक, 15 साल का फहीम अपने दोस्तों के साथ चटगांव के बंदरगाह में लुका छिपी का गेम खेल रहा था. इसी बीच उसने खुद को एक शिपिंग कंटेनर के अंदर बंद कर लिया और वहीं सो गया. जब तक वो जागता कंटेनर मलेशिया पहुंच चुका था. ना तो उसके घरवालों और ना ही वहां काम कर रहे लोगों को इस बारे में भनक लगी.
लेकिन जब मलेशिया के पोर्ट पर कंटेनर खोला गया तो अथॉरिटी के लोग चौंक गए. उसमें से एक लड़का निकला. पूछताछ में पता चला कि वो बांग्लादेश से है. जिसके बाद अथॉरिटी वालों ने इसकी सूचना चटगांव बंदरगाह के कर्मचारियों को दी.
बांग्लादेश से मलेशिया पहुंच गया
11 जनवरी को गायब हुआ फहीम 17 जनवरी को मलेशिया के बंदरगाह में पाया गया. मलेशियाई समाचार एजेंसी, बरनामा के अनुसार, मलेशिया के गृह मंत्री दातुक सेरी सैफुद्दीन नस्युशन इस्माइल ने इस घटना को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा- ऐसा माना जाता है कि लड़का कंटेनर में घुसा था, फिर वहीं सो गया और यहां पहुंच गया. बताया गया कि फहीम कंटेनर में हफ्ते भर भूखा-प्यास रहा. इससे वो काफी कमजोर हो गया था और उसे बुखार भी था. बाहर निकालने के बाद उसे जांच के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस को शुरू में शक था कि ये मानव तस्करी का मामला हो सकता है लेकिन बांग्लादेशी अथॉरिटी से संपर्क करने के बाद सच्चाई सामने आ गई. हालांकि, ये कोई पहला मामला नहीं है. पिछले साल अक्टूबर में मलेशियाई पुलिस को कंटेनर से एक 15 वर्षीय लड़के का शव बरामद हुआ था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











