
OMG! चूहे ने काटा तो लड़की ने लिया खौफनाक बदला, मुट्ठी में जकड़ा और दांतों से...
AajTak
चीन की एक यूनिवर्सिटी की डोरमेट्री में रहते हुए एक लड़की को एक चूहे ने हाथ में काट लिया था. इस बात पर उसको इतना गुस्सा आया कि उसने उससे खौफनाक बदला लिया. मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.
यूं तो इंसानों में बदले की भावना होती ही है, यानी अगर कोई हिंसा करे तो लोग हिंसा से ही बदला लेते हैं. मगर, ऐसा भी नहीं है कि कुत्ता काटे तो उसे पलटकर काट लें. लेकिन हाल में चीन की एक 18 साल की एक लड़की ने तो कुछ ऐसा ही किया और चर्चा में आ गई.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार यूनिवर्सिटी की डोरमेट्री में रहते हुए लड़की को एक चूहे ने हाथ में काट लिया था. इस बात पर उसको इतना गुस्सा आया कि उसने उसे भगाने या पिंजड़े में कैद करने की जगह खतरनाक बदला लेने के फैसला किया.
चूहे के सिर पर छप गए दांतों के निशान
उसने चूहे को किसी तरह अपने हाथों में पकड़ लिया और उसके सिर पर दांतों से काट लिया. ये हमला इतना तेज था कि चूहे के सिर पर लड़की के दांतों के दो निशान बन गए. कथित तौर पर कसकर मुट्ठी में पकड़े जाने के कारण दम घुटने से चूहा जल्द ही मर गया.
इलाज के दौरान शर्म से मुंह छुपाया इस बीच, चूहे में दांत गड़ाने के कारण लड़की के होठों पर भी चोटें आईं. छात्रा ने बाद में अपने डॉयिन अकाउंट पर जानकारी दी कि उसने इलाज करा लिया है और अब वह ठीक है. वहीं, उसकी रूममेट ने कहा कि उसे तुरंत अपने किए पर पछतावा हुआ और इलाज के दौरान वह शर्म से अपना चेहरा छुपा रही थी. लड़की का इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने ऐसा केस पहले कभी नहीं देखा था. उन्होंने आगे कहा, ''डॉक्टर को यह समझने में थोड़ा समय लगा कि उसकी केस फ़ाइल को कैसे लिखा जाए.''
सोशल मीडिया पर लोग बनाने लगे मीम्स

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








