
Olympic में जीता Gold, फिर हाथ का ये टैटू दिखाकर खूब रोई डच स्विमर, VIDEO
AajTak
हाल में 10 किमी ओलंपिक मैराथन तैराकी में स्वर्ण पदक जीतने वाली डच तैराक शेरोन वान रूवेंडाल ने जब खुलासा किया कि उन्होंने अपनी जीत किसे डेडिकेट की है, तो लोगों की आंखों में आंसू आ गए.
इन दिनों जारी पेरिस 2024 ओलंपिक और पैरालंपिक खेल, फ्रांस में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है. इस दौरान होने वाला हर खेल और उसमें जीत- हार इतिहास में दर्ज हो जाएंगे. इस समय हर दिन अलग- अलग देशों से अलग- अलग स्पोर्ट में खिलाड़ियों की जीत की खबरें आ रही हैं.इसी बीच डच की एक तैराक ने 10 किलोमीटर रेस में जीत दर्ज की है.
किसे डेडिकेट की जीत?
10 किमी ओलंपिक मैराथन तैराकी में स्वर्ण पदक जीतने वाली डच तैराक शेरोन वान रूवेंडाल ने जब खुलासा किया कि उन्होंने अपनी जीत किसे डेडिकेट की है, तो लोगों की आंखों में आंसू आ गए. कथित तौर पर, उन्होंने बताया कि पेरिस ओलंपिक में उन्होंने अपने उस कुत्ते के लिए ये जीत हासिल की है, जिसका दो महीने पहले निधन हो गया था.
रियो में जीत के बाद कुत्ते को दिया था ये नाम
WeRateDogs नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ओलंपियन और उनके पालतू जानवर के प्रति उनके प्यार के बारे में और जानकारी साझा की गई. पेज के पोस्ट में लिखा है- नीदरलैंड की शेरोन वान रूवेंडाल ने 10,000 मीटर की रेस में बहादुरी दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता, और उसने यह सब अपने कुत्ते के लिए किया. इससे पहले ब्राज़ील में रियो ओलंपिक के दौरान शेरोन ने जब गोल्ड जीता था तो उन्होंने अपने पमेरियन का नाम रियो रख दिया था. इस साल मई में रियो की फेफड़ों की सर्जरी में काम्प्लीकेशन के बाद निधन हो गया.
'रियो की मौत के बाद टूट गई थी' कथित तौर पर, अपने कुत्ते की मौत के बाद, शेरोन ने तैरने का सारा मोटिवेशन खो दिया था. तभी उनके पिता ने उन्हें रियो के लिए एक बार और कोशिश करने के लिए कहा. तैराक ने मीडिया को बताया, 'मैंने उसके दाह संस्कार के तीन दिन बाद एक पॉ टैटू बनवाया और मैंने कहा, 'चलो इस बार मैं रियो के लिए पूरे दिल से तैरूंगा - और मैंने ऐसा किया - मैं उसके लिए जीत भी गई.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










