
OLA ने रचा इतिहास! एक साथ शुरू किए 3,200 नए स्टोर, स्कूटर सर्विस के लिए उठाया ये कदम
AajTak
Ola Electric ने आज 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे के मौके पर एक साथ 3,200 नए डीलरशिप स्टोर की शुरुआत की है. अब कंपनी के डीलरशिप नेटवर्क की संख्या चार गुना बढ़कर 4,000 हो चुकी है. इसके अलावा कंपनी ने वाहन सर्विसिंग के लिए भी नया प्लान बनाया है.
देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के आज वाकई बड़ा दिन है. कंपनी ने देश भर में अपने नेटवर्क विस्तार में एक अहम फैसला लिया है. ओला इलेक्ट्रिक ने आज क्रिसमस के मौके पर देश भर में 3,200 नए डीलरशिप की शुरुआत की है. इसके साथ ही कंपनी का स्टोर नेटवर्क चार गुना बढ़कर 4,000 हो गया है. ओला देश की पहली दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है जिसने एक ही दिन में एक साथ इतने ज्यादा संख्या में स्टोर की शुरुआत की है.
ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक भविष अग्रवाल ने कहा, “हमने वादा किया था, और अब हमने उसे पूरा किया है! आज हमने अपने नेटवर्क का विस्तार देश के हर शहर, कस्बे और तालुका तक कर रहे हैं. सर्विस सेंटर के साथ-साथ खोले गए हमारे नए स्टोर इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीदारी और एक्सपीरिएंस को और बेहतर बनाएंगे.”
24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड स्पेशल स्कूटर: Ola Sona
इस अवसर पर कंपनी ने नया 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड स्पेशल एडिशन स्कूटर Ola Sona को भी पेश किया है. S1 Pro पर बेस्ड इस स्पेशल एडिशन स्कूटर में 24 कैरेट गोल्ड एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है. ऑफ व्हाइट के साथ गोल्ड कलर से सजा ये स्कूटर बेहद शानदार लग रहा है. इस लिमिटेड एडिशन स्कूटर को पाने के लिए ग्राहकों को आज कंपनी के स्टोर पर विजिट करना होगा. जहां एक कॉन्टेस्ट के जरिए वो इस स्कूटर को जीत सकते हैं.
कैसा है सोने का स्कूटर:
स्कूटर को व्हाइट और गोल्ड कलर पेंट स्कीम से तैयार किया गया है. इसके अलावा ब्रेक लीवर, अलॉय व्हील्स, पिलर राइडर ग्रैब रेल और यहां तक की साइड स्टैंड को भी डार्क गोल्ड कलर से सजाया गया है. विज़ुअल अपग्रेड के अलावा, S1 प्रो सोना में इंस्ट्रूमेंट पैनल पर गोल्ड थीम यूजर इंटरफ़ेस जैसे फीचर जोड़े गए हैं. सोना मूड नाम से मशहूर इस स्कूटर में गोल्डन थीम वाला डैशबोर्ड दिया गया है. हालांकि इसका मैकेनिज़्म और स्पेसिफिकेशन S1 Pro जैसा है. इसमें 11 kW की मिड-शिप माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. ये स्कूटर 195 किमी का रेंज देता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










