
Ola की नई शुरुआत, स्कूटर और कैब के बाद अब Google-ChatGPT को देगा टक्कर
AajTak
Ola Krutrim AI: कैब और इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद Ola ने अब AI की दुनिया में कदम रखा है. कंपनी ने अपना पहला AI प्रोजेक्ट अनवील किया है, जिसे कंपनी 'भारत का अपना AI' बता रही है. कंपनी का दावा है कि ये AI टूल कई मामले में GPT-4 और Llama से बेहतर काम करता है. इस प्रोजेक्ट को भारत को फोकस में रखकर तैयार किया गया है.
AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन दिनों चलन और चर्चा में है. लगभग हर कंपनी इस सेक्टर में कदम रख रही है. इस क्रम में अब Ola भी शामिल हो गया है. कैब और इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद कंपनी ने अपना पहला आर्टफिशियल इंटेलिजेंस Krutrim AI पेश किया है. इस प्रोजेक्ट को कंपनी के CEO भाविश अग्रवाल ने इंट्रोड्यूस किया है.
कंपनी का कहना है कि ये एक ग्राउंडब्रेकिंग प्रोजेक्ट है, जिसका फोकस भारत का पहला फुल स्टैक AI सॉल्यूशन विकसित करना है. कंपनी ने इसके दो मॉडल- कृत्रिम और कृत्रिम प्रो को पेश किया है. आइए जानते हैं इन AI मॉडल्स में क्या खास है.
Krutrim AI की शुरुआत अप्रैल 2023 में भविश अग्रवाल और कृष्णमूर्ति वेणुगोपाला टेनेटी ने की. Ola ने इसके दो मॉडल्स पेश किए हैं. बेस मॉडल यानी Krutrim AI 22 भाषाओं को समझता है और 10 भारतीय भाषाओं में टेक्स्ट जनरेट कर सकता है. वहीं प्रो वेरिएंट की बात करें, तो इसे एडवांस प्रॉब्लम्स को सॉल्व करने के लिए डिजाइन किया गया है. ये अगली तिमाही में रिलीज होगा.
ये भी पढ़ें- क्या बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं पुतिन? भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ने खोल दिया भेद
कंपनी का दावा है कि किसी दूसरे AI मॉडल के मुकाबले Krutrim AI को 20 गुना ज्यादा इंडिक टोकन पर ट्रेन किया गया है. इस वजह से ये इंडिक परफॉर्मेंस के मामले में GPT-4 और Llama मॉडल्स को आउट परफॉर्म करता है. ये AI वॉयस इनपुट को प्रॉसेस कर सकता है और उसका जवाब भी वॉयस आउटपुट के रूप में दे सकता है.
इससे यूजर्स को एक यूनिक एक्सपीरियंस मिलेगा. भारतीय संस्कृति और भाषाओं से AI को जोड़ने के लिए Krutrim AI को काफी ट्यून किया गया है और इंडियन डेटा पर ट्रेन किया गया है. भारतीय भाषाओं की स्क्रिप्ट्स को ट्रांसलेट करने के लिए ये एक कस्टम टोकनाइजर पर काम करता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










