
Odisha Train Accident: ओडिशा हादसे के शिकार तीन ट्रेनों के ड्राइवरों का क्या हुआ? जानिए क्रैश के वक्त का मंजर
AajTak
Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर रेल हादसे के बाद लगातार चले राहत और बचाव कार्य चलते एक तरफ गाड़ियों का आवागमन शुरू हो चुका है. शनिवार तक बोगियों में फंसे सारे शव निकाल लिए गए थे. उससे पहले ही जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया था. इस बीच रेलवे ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के ड्राइवरों को लेकर अहम जानकारी दी है.
ओडिशा के ट्रिपल ट्रेन एक्सीडेंट ने देश-दुनिया को विचलित करके रख दिया है. इस भयानक हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई है. 1100 के आसपास घायल हुए हैं. हादसे की वजह सिग्नल में गड़बड़ी को माना जा रहा है. हालांकि, रेलवे की जांच जारी है. अब घटना के 62 घंटे बीतने के बाद लोगों में गाड़ियों के ड्राइवर और गार्ड्स के बारे में जानने की उत्सुकता बनी हुई है. आपको बता दें कि दो ट्रेनों के लोको पायलट (ड्राइवर) और गार्ड घायल हुए हैं. इलाज के लिए उनको ओडिशा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. गनीमत रही कि मालगाड़ी के इंजन चालक और गार्ड हादसे में बाल-बाल बच गए.
दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया, कोरोमंडल एक्सप्रेस के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड समेत बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के ड्राइवर और गार्ड घायलों की सूची में थे. सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है.
ड्राइवरों के हवाले से दी जानकारी
तीनों गाड़ियों के आपस में टकराने को लेकर रेलवे बोर्ड ने एक और बड़ी जानकारी दी है. बोर्ड ने ड्राइवरों के हवाले से बताया कि सिग्नल में गड़बड़ी के कारण यह हादसा हुआ.
सिग्नल में गड़बड़ी बनी वजह
कोरोमंडल एक्सप्रेस के ड्राइवर ने बताया कि उसने ग्रीन सिग्नल देखकर ही आगे का रास्ता तय किया था. वहीं, यशवंतपुर एक्सप्रेस के ड्राइवर ने हादसे से पहले अजीब-सी आवाज सुनने का दावा किया. आपको बता दें कि इस भयानक हादसे में कोरोमंडल ट्रेन को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









