
O Romeo Box Office Day 5: 'ओ रोमियो' ने मंगलवार को दिखाया दम, कर डाली शानदार कमाई, शाहिद की दो फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
ABP News
O Romeo Box Office Day 5: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' की कमाई में पहले मंडे को काफी गिरावट दर्ज की गई थी हालांकि मंगलवार को फिल्म की कमाई में मामूली तेजी देखी गई.
शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. हालांकि, इस गैंगस्टर ड्रामा को उतनी सराहना नहीं मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अब तक इसकी परफॉर्मेंस ठीक-ठाक रही है. ये फिल्म 13 फरवरी को वैलेंटाइन डे से ठीक पहले रिलीज हुई थी. ओपनिंग वीकेंड तक अच्छी कमाई करने के बाद मंडे को इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई. चलिए यहां जानते हैं 'ओ रोमियो' ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
'ओ रोमियो' ने रिलीज के 5वें दिन कितना किया कलेक्शन? शाहिद कपूर की पिछले साल आई फिल्म ‘देवा’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी. वहीं उम्मीद थी कि एक्टर की लेटेस्ट रिलीज 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म करेगी. सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसने 8.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ शुरुआत भी अच्छी की. इसके बाद दूसरे दिन इसके कलेक्शन में अच्छी ग्रोथ भी नजर आई और इसने 12.65 करोड़ का कलेक्शन कर डाला. लेकिन तीसरे दिन भारत और पाकिस्तान मैच की वजह से इसका सारा खेल बिगड़ गया और 'ओ रोमियो' की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई. ये सिर्फ 9 करोड़ ही कमा पाई. वहीं वीकडेज में एंट्री करते ही इसके कलेक्शन और बड़ा झटका लगा और पहले मंडे को फिल्म ने 4.75 करोड़ कमाए. हालांकि मंगलवार को इसकी कमाई में तेजी देखी गई.
'ओ रोमियो' ने तोड़ा शाहिद की दो फिल्मों का रिकॉर्ड'ओ रोमियो' ने रिलीज के 5वें दिन मंगलवार को फिर रफ्तार बढ़ाई और अच्छी कमाई कर ली. वहीं इस फिल्म की अब शाहिद की टॉप 10 फिल्मों में एंट्री हो गई है और इसने एक्टर की दो फिल्मों फटा पोस्टर निकला हीरो (36.37 करोड़ रुपये) और बदमाश कंपनी (34.98 करोड़) को मात दे दी है.
'ओ रोमियो' ने वर्ल्डवाइड कितनी की कमाईबता दें कि फिल्म के निर्माताओं, नाडियाडवाला ग्रैंडसंस ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फिल्म के 4 दिनों के घरेलू बाजार और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए हैं. पोस्ट में बताया गया है कि 'ओ रोमियो' ने दुनिया भर में 61.3 करोड़ की कमाई की है. भारत में इसका कुल कलेक्शन 46.75 करोड़ रहा और विदेशों से 15 करोड़ की कमाई इस आंकड़े में जुड़ गई. कैप्शन में लिखा था, "दुनिया भर के दर्शकों के निरंतर प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हैं! 'ओ रोमियो' का सफर सिनेमाघरों में जारी है."













