
Nupur Sharma: बीजेपी से सस्पेंड नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा, पैगंबर पर टिप्पणी के बाद धमकियां मिलने का आरोप
AajTak
पैगंबर टिप्पणी विवाद में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है. उधर, नूपुर शर्मा की तरफ से धमकियां मिलने का आरोप लगाया है, जिसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा को सुरक्षा प्रदान की है.
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है. उधर, नूपुर शर्मा की तरफ से धमकियां मिलने का आरोप लगाया गया है, जिसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा को सुरक्षा प्रदान की है.
नूपुर शर्मा ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. अब दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है. पैगंबर पर की थी टिप्पणी
नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर पर विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया. यहां तक कि अरब देशों ने भी नूपुर शर्मा की टिप्पणी की निंदा की थी. बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया.
बीजेपी की तरफ से एक पत्र जारी कर कहा गया है कि इस तरह की टिप्पणी भाजपा के मूल विचार के विरोध में है. उधर, पार्टी से निलंबित होने के बाद नूपुर शर्मा ने उनकी टिप्णणी को लेकर माफी मांगी. उन्होंने कहा, मैं अपने शब्द वापस लेती हूं. उन्होंने कहा कि मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं.
तथाकथित आतंकी संगठन ने दी धमकी
BJP नेता नूपुर शर्मा को एक तथाकथित आतंकी संगठन ने धमकी दी है. दिल्ली के गाजीपुर में IED मिलने की जिम्मेदारी लेने वाले तथाकथित आतंकी संगठन Mujahideen Ghazwatul Hind ने पोस्टर जारी कर कहा, नूपुर शर्मा ने पहले प्रोफेट साहब की शान में गुस्ताखी की और अब माफी मांग रही है, डबल स्टैंडर्ड अपनाते हुए बीजेपी चाणक्य की नीति पर चलते हुए चालबाजी कर रही है. हम नुपुर शर्मा को हम हिदायत देते हैं की वो बयान वापस लेते हुए पूरे विश्व से माफी मांगे वरना हम वही करेंगे, जो प्रोफेट साहब की शान में गुस्ताखी करने वालों के साथ किया जाता है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









