
Nupur Sanon Engagement: बेशकीमती हीरा पहनाकर सिंगर ने नुपुर को किया प्रपोज, जानें विंटेज डायमंड रिंग की खासियत
AajTak
बॉलीवुड सिंगर स्टेबिन बेन ने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस नुपुर सेनन से सगाई कर ली है. कपल की इंगेजमेंट की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. सगाई की खबरों के बीच उनकी विंटेज मार्कीज कट सगाई की अंगूठी सारी लाइमलाइट चुरा ली है, जानते हैं कि इस विंटेज डायमंड रिंग की खासियत क्या है.
Nupur Sanon-Stebin Ben Engagement Ring: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के घर से साल 2026 की खुशियों भरी शुरुआत हुई है, जल्द ही उनके घर शहनाई बजने वाली है. एक्ट्रेस की छोटी बहन नुपुर सेनन ने अपने बॉयफ्रेंड और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन से सगाई कर ली है और खुद इंस्टाग्राम पर अपने ड्रीमी प्रपोजल की फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं.
नुपुर और स्टेबिन लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है. नुपुर को स्टेबिन ने न्यू ईयर पर खास अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया, इंगेजमेंट की फोटोज सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई है. नुपुर की सगाई से ज्यादा उनकी इंगेजमेंट रिंग लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है.
नुपुर सेनन ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं. इंडस्ट्री में अक्सर भारी-भरकम सॉलिटेयर और करोड़ों की जूलरी सुर्खियां बटोरती है, लेकिन नुपुर की सगाई की अंगूठी अपनी सादगी, डिजाइन की वजह से लोगों का ध्यान खींच रही है. इसकी खास बात यह है कि यह रिंग न तो जरूरत से ज्यादा भड़कीली है और न ही दिखावे से भरी है.
नुपुर की एंगेजमेंट रिंग का डिजाइन बेहद एलिगेंट और टाइमलेस है. इसके सेंटर में लगा है एक खूबसूरत मार्कीज कट डायमंड, जिसका साइज करीब 0.80 कैरेट माना जा रहा है. जो लंबा और पतला होने की वजह से उंगली पर बेहद ग्रेसफुल दिखाई देता है, यही कट डायमंड को साइज में बड़ा और रॉयल लुक देता है.
मार्कीज शेप को नवेट कट भी कहा जाता है. इसकी पहचान इसका लंबा, आंख के आकार जैसा एलिगेंट डिजाइन है, जो पहली नजर में ही खास लगता है. मार्कीज कट की सबसे बड़ी खूबी यह मानी जाती है कि यह डायमंड को उसके असली कैरेट वेट से बड़ा और ज्यादा आकर्षक दिखाता है.
इसकी लंबी और पतली बनावट उंगली को भी स्लिम और ग्रेसफुल लुक देती है. यही वजह है कि यह कट विंटेज जूलरी में बेहद पसंद किया जाता रहा है और आज भी क्लासिक और एलिगेंट स्टाइल का प्रतीक माना जाता है. मार्कीज कट का अपना एक शाही इतिहास भी है, यूरोपियन रॉयल्टी के दौर में ये कट काफी पसंद किया जाता था. शायद यही वजह है कि इस डायमंड में एक ओल्ड-वर्ल्ड चार्म अपने आप आ जाता है. आज के दौर में जब राउंड और प्रिंसेस कट हर जगह दिखते हैं, तब इस शेप को चुनना अपने आप में एक स्टेटमेंट है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









