
Nuh Violence: बिट्टू बजरंगी को मिली जमानत, नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप
AajTak
जेल में बंद नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी उर्फ राजकुमार को जमानत मिल गई है. उसे 15 अगस्त की शाम फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था. आरोप है कि बिट्टू बजरंगी ने ही नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट किए थे.
जेल में बंद नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी उर्फ राजकुमार को जमानत मिल गई है. उसे 15 अगस्त की शाम फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था. आरोप है कि बिट्टू बजरंगी ने ही नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट किए थे.
यात्रा के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में बिट्टू बजरंगी को सीआईए तावड़ू पुलिस ने फरीदाबाद स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद नूंह जिला कोर्ट में उसे पेश किया गया था. 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद एडीजे कोर्ट ने आज बिट्टू बजरंगी को जमानत दे दी.
लुंगी में दौड़ लगाता बिट्टू बजरंगी, पीछे भागते पुलिसवाले... फिल्मी स्टाइल में हुई नूंह हिंसा के आरोपी की गिरफ्तारी, VIDEO
इन धाराओं के तहत केस दर्ज
नूंह हिंसा मामले में बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी को CIA तावडू ने गिरफ्तार किया था. नूंह के थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत बिट्टू बजरंगी पर मामला दर्ज किया गया था. एएसपी उषा कुंडू की शिकायत पर बिट्टू बजरंगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. बता दें कि नूंह हिंसा मामले में बिट्टू बजरंगी पर धारा 148, 149, 332, 353, 186, 395, 397, 506, 25, 54, 59 लगाई गईं.
अबतक 60 FIR, 306 गिरफ्तारी

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









