
Nuclear Weapon: यूक्रेन नहीं टेक रहा घुटने, पुतिन कर सकते हैं 'टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन' का इस्तेमाल!
AajTak
अगर आज के हालात देखें तो प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह मोटे तौर पर दुनिया दो गुट में बंटी हुई नजर रही है. एक तरफ यूक्रेन के साथ नाटो मुल्क के साथ पश्चिमी देश खुलकर साथ हैं, और दूसरी चरफ एटमी ताकत वाले रूस को चीन का खुला समर्थन मिल रहा है. खतरा विश्वयुद्ध का इसलिए है क्योंकि पुतिन अब खाली हाथ लौटने को तैयार नहीं हैं, वहीं अमेरिका किसी भी कीमत पर यूक्रेन को बचाना चाहता है. यूक्रेन की तरफ से लगातार आरोप लगाया जा रहा है कि रूसी सेना प्रतिबंधित हथियारों के साथ-साथ मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है. डिफेंस एक्सपर्ट मानते हैं कि अतीत के पन्नों को देखते हुए पुतिन यूक्रेन में शर्मनाक हार से बचने के लिए परमाणु हमला कर सकते हैं, अगर ऐसा हुआ तो विश्वयुद्ध पक्का है. देखें ये रिपोर्ट.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









