
NTPC Green Energy IPO: GMP हुआ जीरो... आखिरी दिन अब तक सिर्फ इतना भरा आईपीओ
AajTak
शुक्रवार दोपहर 2 बजे NTPC Green Energy का जीएमपी घटकर शून्य (0) हो गया है, यानी अनलिस्टेड मार्केट में इस IPO की फिलहाल डिमांड नहीं है. ऐसे में निवेशकों से इस IPO को बड़े लिस्टिंग गेन की उम्मीद भी कम है.
NTPC Green Energy के आईपीओ का निवेशकों को बेसब्री से इंतजार था. क्योंकि हर कोई ग्रीन एनर्जी सेक्टर में निवेश करना चाहता है, खासकर रिटेल निवेशकों में इस सेक्टर को लेकर खासा उत्साह है. ग्रीन एनर्जी को फ्यूचर का सेक्टर भी बताया जा रहा है. इसलिए लोग सरकारी कंपनी NTPC Green एनर्जी का इंतजार कर रहे थे.
लेकिन आईपीओ के डिटेल्स सामने आने के बाद निवेशकों का उत्साह खत्म हो गया. जिसका असर अब सब्सक्रिप्शन पर देखने को मिल रहा है. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ 19 नवंबर को खुला था, और आज अप्लाई करने के लिए आखिरी तरीख है. लेकिन IPO को अब तक ठंडा रिस्पॉन्स मिला है.
आखिरी दिन अब तक इतना भरा IPO
आखिरी दिन के दोपहर 2 बजे तक का सब्सक्रिप्शन नजर डालें तो QIB कोटा 273 फीसदी, NII कोटा महज 58 फीसदी और रिटेल कोटा 317 फीसदी भरा है, कुल मिलाकर अब तक यह आईपीओ 140 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है, अब चंद घंटे बचे हैं, ऐसे में बहुत ज्यादा सब्सक्रिप्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती है.
हालांकि अब तक सबसे ज्यादा तीन गुना रिटेल कैटेगरी भरा है. दरअसल, ग्रीन एनर्जी सेक्टर की तमाम कंपनियों ने पिछले कुछ वर्षों में ही निवेशकों को अच्छा-खासा पैसा बनाकर दिया है, लेकिन NTPC Green Energy के आईपीओ को लेकर वैसा उत्साह नहीं है. वित्तीय जानकारों की मानें तो महंगे वैल्यूवेएशन की वजह से निवेशक इस IPO में पैसे लगाने से कतरा रहे हैं.
GMP घटकर हुआ जीरो

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










