
NTA JEE Main 2021 Date: मई में नहीं होगा एग्जाम का तीसरा और चौथा फेज़, जानें कब हो सकती है घोषणा
AajTak
NTA JEE Main 2021 Date Update @jeemain.nta.nic.in: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार एग्जाम डेट की जानकारी कम से कम 15 दिन पहले उम्मीदवारों को दी जाएगी. ऐसे में एग्जाम जून-जुलाई में ही संभव हैं. शिक्षामंत्री पूरे देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए ही एग्जाम डेट पर कोई फैसला लेंगे.
NTA JEE Main 2021 Date Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा JEE Main 2021 परीक्षा का पहला और दूसरा फेज़ पूरा हो चुका है. एग्जाम का तीसरा और चौथा फेज़ कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित कर दिया गया था. यह फेज़ अप्रैल और मई में आयोजित किए जाने थे जिन्हें महामारी के खतरे को देखते हुए अगली डेट जारी होने तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. एजेंसी ने पहले अप्रैल सेशन के एग्जाम स्थगित किए थे, और बाद में 04 मई को मई सेशन के एग्जाम भी स्थगित कर दिए थे. उम्मीदवारों को अब एग्जाम की नई डेट का इंतजार है. बता दें कि एग्जाम मई में आयोजित नहीं किए जाएंगे. आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार एग्जाम डेट की जानकारी कम से कम 15 दिन पहले उम्मीदवारों को दी जाएगी. ऐसे में एग्जाम जून-जुलाई में ही संभव हैं. शिक्षामंत्री पूरे देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए ही एग्जाम डेट पर कोई फैसला लेंगे. जानकारी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी. एग्जाम के पहले दो सेशन 23 से 26 फरवरी तक और 16 से 18 मार्च तक आयोजित किए जा चुके हैं. NTA ने इन दोनो एग्जाम के रिजल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं. पहले सेशन में 6,20,978 तथा दूसरे सेशन में 5,56,248 उम्मीदवार शामिल हुए हैं. तीसरा सेशन 27 से 30 अप्रैल तक तथा चौथा सेशन 24 से 28 मई तक आयोजित किया जाना था. छात्रों को एग्जाम की तैयारी के लिए (NTA Abhyas App) इस्तेमाल करने का भी सुझाव दिया गया था. कोई भी अपडेट पाने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










