
Nothing Phone 1 Review: ओवरऑल एक बेहतरीन पैकेज, क्या खुद को साबित कर पाएगा ये ब्रांड?
AajTak
Nothing Phone 1 Review: उम्मीद है अब तक आपने Nothing Phone 1 के बारे में काफी कुछ सुन रखा होगा. ब्रांड की तरफ से पहला फोन के तौर पर Nothing Phone 1 पेश किया गया था. मैंने इस फोन को लगभग दो हफ्तों तक यूज किया है और इस आधार पर आपको बताते हैं कि ये फोन खरीदने लायक है या नहीं.
OnePlus के को-फाउंडर Carl Pei एक दिलचस्प शख़्स रहे हैं. टेक्नोलॉजी को लेकर उनकी अप्रोच पहले से ही काफ़ी अलग और इनोवेटिव रही है. उन्होंने OnePlus छोड़ कर Nothing नाम की एक कंपनी तैयार की और इस कंपनी का दूसरा प्रोडक्ट और पहला स्मार्टफोन Nothing Phone 1 है.
वैसे तो ये स्मार्टफ़ोन भारत में लॉन्च दो महीने पहले हो चुका है, लेकिन मैं इसका रिव्यू अभी ला रहा हूँ. वजह ये है कि ये कंपनी का पहला फ़ोन है और तुरंत रिव्यू करने से आपको सही जानकारी नहीं मिल पाती. इस फोन को लेकर काफी बज़ भी रहा, क्योंकि पहले इस तरह का स्मार्टफोन नहीं आया जिसकी रियर पैनल पर इस तरह का सेटअप हो.
शुरुआत में इस फ़ोन में कई दिक़्क़तें आ रही थीं, इसलिए हमने कई अपडेट का इंतज़ार किया ताकि देखा जाए कि वाक़ई इस फ़ोन में सॉफ़्टवेयर अपडेट की वजह से दिक़्क़त आ रही है या हार्डवेयर प्रॉब्लम है.
अब चूँकि फ़ोन को लॉन्च हुए दो महीने हो चुके हैं, इसलिए फ़ोन कितना स्टेबल है आपको इस रिव्यू से पता चल जाएगा. मैंने ये फ़ोन लगभग एक महीने तक यूज किया है और इस दौरान मुझे ये कैसा लगा? सारे पहलूओं पर बात करते हैं.
Nothing Phone 1 के डिजाइन को लेकर काफी हाईप रहा. इसमें दो राय नहीं है कि कंपनी ने एक अलग अप्रोच के साथ अपना पहला स्मार्टफोन पेश किया है, लेकिन सिर्फ अलग होना ही किसी स्मार्टफोन को अच्छा नहीं बनाता है.
Nothing Phoen 1 का डिजाइन फ्रेश है, खास कर बैक पैनल दूसरे फोन से इसे अलग करता है. रियर पैनल पर दी गई लाइट स्ट्रिप को आप अलग अलग तरह से कस्टमाइज कर सकते हैं. हालांकि पीछे दी गई एलईडी लाइट्स का तब कोई मतलब नहीं रह जाता जब आप फोन में कवर लगा लेते हैं. भारत में ज्यादातर लोग फोन के साथ ही कवर लेते हैं और बिना कवर के फोन यूज नहीं करते.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










