
Nothing Phone 1 के फीचर्स कन्फर्म, जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा ट्रांसपैरेंट बैक पैनल
AajTak
Nothing Phone 1 Specifications: एंड्रॉयड स्मार्टफोन सेगमेंट में जल्द ही एक नया डिवाइस लॉन्च होने वाला है. यह डिवाइस दमदार कैमरा और प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है. कंपनी ने इसके कुछ फीचर्स को कन्फर्म कर दिया है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Nothing अपना पहला स्मार्टफोन Nothing Phone 1 जल्द ही लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसके कई फीचर्स जरूर कन्फर्म कर दिए हैं. एंड्रॉयड पर बेस्ड यह फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च होगा. इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई डिटेल्स अब सामने आ गई हैं.
भारत में यह डिवाइस फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा. इसका टीजर पेज भी लाइव हो गया है. हाल में ही कंपनी ने इससे जुड़ी कुछ नई डिटेल्स शेयर की हैं. आइए जानते हैं इस फोन में हमें क्या कुछ देखने को मिलेगा.
नथिंग के लेटेस्ट ट्वीट के मुताबिक, Nothing Phone 1 में ट्रांसपैरेंट रियर पैनल मिलेगा. इस पैनल के साथ फोन में रिसाइकिल एनुमिनियम मिड-फ्रेम मिलेगा. फ्रंट में बिना चिन वाला डिस्प्ले मौजूद होगा. यानी फोन में नीचे की ओर सुपर स्लिम बेजल देखने को मिलेगा.
जैसा कि पहले से ही रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि फोन में Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा. हालांकि, कंपनी ने यह कन्फर्म नहीं किया है कि इसमें कौन सा प्रोसेसर मिलेगा.
डिवाइस वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा. कंपनी ने फोन से जुड़ी कोई टेक्निकल डिटेल्स शेयर नहीं की है. कंपनी ने पहले ही बताया था कि उनका स्मार्टफोन Nothing OS पर काम करेगा. इसमें तीन साल तक OS अपटेड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा.
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो फोन 21 जुलाई को लॉन्च हो सकता है. ऐसा भी हो सकता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को लॉन्च पहले कर दे और इसकी सेल 21 जुलाई को शुरू हो. वहीं फोन की कीमत 500 यूरो (लगभग 41,700 रुपये) के आसपास हो सकती है. यानी कंपनी इसे एक मिड रेंज बजट में लॉन्च करने वाली है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










