
Nothing Phone 1 का ऐलान, कंपनी ने कहा, हम बनेंगे iPhone का विकल्प, पेश किया गया Nothing OS भी
AajTak
Nothing Phone 1: नथिंग ने The Truth इवेंट के दौरान अपने पहले स्मार्टफोन का ऐलान कर दिया है. हालांकि फोन लॉन्च नहीं किया गया है और ये इसी साल गर्मी में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इसके बारे में कुछ बताया है.
नथिंग ने स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री का ऐलान कर दिया है. नथिंग के सीईओ कार्ल पेई ने The Truth इवेंट में कहा है कि Nothing के स्मार्टफोन्स iPhone को टक्कर देंगे और उससे बेहतर होंगे.
इवेंट में Nothing के सीईओ Carl Pei ने नए जेनेरेशन iPhone पर तंज कसते हुए कहा कि अब एक तरह के एक जैसे दिखने वाले ही स्मार्टफोन आ रहे हैं. इसलिए नथिंग ने तय किया है कि इनोवेशन के पथ पर आगे बढ़ेंगे ओर कुछ ऐसा लेकर आएंगे जो iPhone पर भी भारी पड़ेगा.
इस इवेंट में कंपनी ने Nothing OS का भी ऐलान किया है. ये Android बेस्ड होगा और इसमें किसी तरह के प्री इंस्टॉल्ड ऐप्स नहीं दिए जाएंगे. कंपनी ने इस ओर भी इशारा किया है कि ये स्टॉक एंड्रॉयड की तरह ही एक्स्पीरिएंस देगा.
Nothing OS का डिजाइन सिंपल होगा, लेकिन इसमें दूसरे डिवाइस के साथ कनेक्टिविटी को आसान और सीमलेस किया गया है. कंपनी ने कहा है कि Nothing अपने इकोसिस्टम पर काम कर रही है. जिस तरह ऐपल का इकोसिस्टम है उसी तरह से नथिंग भी अपने इकोसिस्टम पर काम कर रहा है.
गौरतलब है कि Nothing Phone 1 इस कंपनी का दूसरा प्रोडक्ट होगा. इससे पहले कंपनी ने Nothing Ear 1 TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं. एक टीजर जारी किया गया जिससे इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ हिंट्स मिलते हैं.
ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने भी Nothing Phone 1 के लिए लैंडिंग पेज तैयार कर लिया है. हालांकि यहां भी इसके बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं है. लेकिन ये साफ है कि भारत में कंपनी ने इसे बेचने के लिए फिर से फ्लिपकार्ट के साथ ही करार किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










