
North Pole के पास समुद्र में खोजा गया New Island, फुटबॉल के मैदान जितना है आकार
Zee News
उत्तरी ध्रुव (North Pole) के पास समुद्र में जमीन का नया टुकड़ा (New Island) खोजा गया है. इसे दुनिया में जमीन का सबसे उत्तरी किनारा कहा जा रहा है.
कोपेनहेगन: वैज्ञानिकों ने उत्तरी ध्रुव (North Pole) के पास समुद्र में जमीन का नया टुकड़ा (New Island) खोज निकाला है. इस टुकड़े का आकर एक फुटबॉल के मैदान जितना बड़ा है. इसे उत्तरी ध्रुव में जमीन का आखिरी छोर कहा जा रहा है. Imagine stumbling upon an unknown island in the North Pole... लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक मार्टिन राश के नेतृत्व में डेनमार्क के वैज्ञानिकों की एक टीम ग्लेशियरों और बढ़ते तापमान का अध्ययन करने ऊडाक आईलैंड (Oodaaq Island) गई थी. यह द्वीप ग्रीनलैंड के उत्तरी इलाके में है. वैज्ञानिकों ने जब अपना नक्शा देखा तो उसमें वह द्वीप कुछ अलग नजर आया. जब वैज्ञानिकों ने जीपीएस से लोकेशन सर्च की तो पता चला कि ऊडाक आईलैंड नहीं है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



