
North Korea के नेता Kim Jong Un का कबूलनामा, कहा- सबसे बुरे दौर से जूझ रहा देश
Zee News
प्योंगयांग (Pyongyang) में मंगलवार को सत्तारूढ़ 'वर्कर्स पार्टी' की बैठक के दौरान शाखा सचिवों को संबोधित करते हुए किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने हजारों सदस्यों की मौजूदगी में स्वीकार किया है कि उनका देश ‘बेहद खराब दौर’ से गुजर रहा है.
नई दिल्ली: उत्तर कोरिया (North Korea) के सुप्रीम नेता नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने कबूल किया है कि उनका देश इस वक्त अब तक की 'सबसे खराब स्थिति' का सामना कर रहा है. तानाशाह शासक ने अपने देश की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था का ठीकरा कोरोनो वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के ऊपर फोड़ा है. प्योंगयांग (Pyongyang) में मंगलवार को सत्तारूढ़ 'वर्कर्स पार्टी' की शीर्ष स्तरीय बैठक के दौरान विभिन्न शाखा सचिवों को संबोधित करते हुए किम ने ये सच्चाई सभी के सामने स्वीकार की है. महत्वपूर्ण राजनीतिक आयोजन के दौरान पार्टी के हजारों सदस्यों को संबोधित करते हुए किम ने माना कि उनका देश ‘बेहद खराब दौर’ से गुजर रहा है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



