
North Korea: किम जोंग-उन को सता रहा डर, फरमान जारी कर लगाया Skinny Jeans-Mullet Hairstyles पर बैन
Zee News
North Korea News: किम जोंग-उन ने नॉर्थ कोरिया में स्किनी जींस और मुलेट हेयरस्टाइल पर बैन लगा दिया है. इससे कुछ समय पहले किम जोंग ने बाल रंगने पर भी रोक लगा दी थी, और पकड़े जाने पर कार्रवाई की बात कही थी.
प्योंगयांग: उत्तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) अपने सनकी रवैये के चलते एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. अब किम जोंग ने अपने देश की जनता पर एक और फरमान थोपते हुए मुलेट हेयरकट (Mullet Hair Style) और स्किनी जींस (Skinny Jeans) को बैन कर दिया है. किम जोंग उन को डर है कि देश के युवा पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव में आ रहे हैं. उत्तर कोरिया के अखबार 'द रोदोंग सिनमुन' के मुताबिक, 'किम जोंग उन का मानना है कि पश्चिमी संस्कृति उत्तर कोरियाई लोगों के पतन का कारण बन सकती है. इतिहास हमें एक बहुत ही जरूरी बात सिखाता है. अगर 'पूंजीवादी जीवन शैली के प्रभाव' को रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया तो देश 'एक कमजोर दीवार की तरह' ढह जाएगा.' इसी के चलते देश में मुलेट हेयरस्टाइल को गैरकानूनी करार दे दिया गया है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



