
North Korea का आरोप- प्रोपेगेंडा पोस्टर के जरिए उसके देश में कोरोना वायरस फैला रहा दक्षिण कोरिया
Zee News
नॉर्थ कोरिया की तरह से ये चेतावनी तब आई है, जब एक दिन पहले ही साउथ कोरियाई पुलिस ने नॉर्थ कोरिया विरोधी ग्रुप के कार्यालयों में छापेमारी की थी.
प्योंगयांग: नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया पर आरोप लगाया है कि वो प्रोपेगेंडा वॉर में लिप्त है और उसके तहत उसके देश में बलून्स में भरकर पंपलेट और पोस्टर फेज रहा है. इन बलून्स के माध्यम से साउथ कोरिया उसके देश में कोरोना वायरस भी भेज रहा है, ताकी आम जनता में कोरोना वायरस का संक्रमण फैले और जनता विद्रोह कर दे. इन पंपलेट में नॉर्थ कोरिया के खिलाफ भड़काऊ बातें लिखी होती हैं. नॉर्थ कोरिया ने अपने नागरिकों से इस तरह के बलून्स, पोस्टर्स से दूर रहने को कहा है. नॉर्थ कोरिया में बलून्स के माध्यम से पंपलेट और पोस्टर भेजने वाले एक एंटी नॉर्थ कोरियन एक्टिविस्ट ग्रुप ने इन कामों की जिम्मेदारी ली है. ग्रुप का कहना है कि उसने इन पोस्टर्स को नॉर्थ कोरिया भेजा है, ताकी आम लोगों को जागरूक किया जा सके.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



