Nora Fatehi की कजरारी आंखों से नजरें हटाना मुश्किल, फैंस बोले- माशाअल्लाह
AajTak
नोरा ने मस्जिद के आगे ये तस्वीरें ली हैं. नोरा की काजल में डूबी आंखें एक्ट्रेस की खूबसूरती का हाल बयां कर रही हैं. नोरा ने आंखों पर गहरा काजल और मस्कारा लगाया है. नोरा ने अपने आई मेकअप को फ्लॉन्ट करते हुए एक क्लोजअप फोटो भी शेयर की है. अपने अनुभव को नोरा ने 'खूबसूरत' बताया है.
एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने काम के सिलसिले में अबु धाबी में हैं. वे यहां Vidcon इवेंट में परफॉर्म कर रही हैं जिसके वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं. इन वीडियोज के अलावा नोरा ने अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिन्हें देख उनकी निगाहों पर फैंस की नजरें टिक गई हैं. नोरा ने अबु धाबी की खूबसूरत मस्जिद से अपनी ये तस्वीरें शेयर की हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












