
Nonstop 100: आबकारी नीति पर बीजेपी का स्टिंग ऑपरेशन और अन्य खबरें
AajTak
दिल्ली में शराब नीति पर गरमाती सियासत के बीच बीजेपी ने AAP सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक 'स्टिंग वीडियो' जारी किया है, जिसकी पुष्टि आजतक नहीं करता है. इस वीडियो में दिल्ली की नई आबकारी नीति के जरिए आम आदमी पार्टी और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर घोटाले का आरोप लगाया है. स्टिंग दिखाने के बाद संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी पर जमकर वार किए. उन्होंने दिल्ली सरकार को कट्टर भ्रष्टाचारी और बेवड़ी सरकार बताया. संबित पात्रा ने कहा- केजरीवाल ने 5 सवालों का अब तक जवाब नहीं दिया, 144 करोड़ लाइसेंस फीस क्यों माफ की? राजीव ढौंडियाल के साथ देखिए 100 खबरें नॉनस्टॉप.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










