
Nokia का दो स्क्रीन वाला फोन और Samsung की कोशिश, पुराने दिनों से 'भविष्य' तक का सफर
AajTak
Nokia 2660 Flip 4G vs Samsung Galaxy Z Flip 4: कुछ फोन्स के डिजाइन ऐसे हैं, जो हमारे साथ टेक्नोलॉजी की शुरुआती दौर में भी थे और आज भी हैं. हां, इनके फीचर्स, लुक्स और कीमत में काफी ज्यादा अंतर आ गया है. ऐसे ही दो फोन्स नोकिया और सैमसंग के पोर्टफोलियो में हैं. आइए जानते हैं नोकिया और सैमसंग के इन फोन्स में कॉमन किया है.
फोल्डेबल और फ्लिप फोन मार्केट में वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार ये फोन नहीं बल्कि स्मार्टफोन बनकर आए हैं. सैमसंग ने अपने फ्लिप और फोल्ड स्मार्टफोन की चौथी सीरीज लॉन्च कर दी है. मार्केट में इन फोन्स को सेल्स के मामले में कोई कमाल नहीं किया है, लेकिन भविष्य की टेक्नोलॉजी से आपको रू-ब-रू जरूर कराते हैं.
ऐसा ही एक फोन नोकिया ने लॉन्च किया है, जिसका डिजाइन फ्लिप वाला ही है. ये फोन आपको पुराने दिनों की याद दिलाएगा. इस आर्किटल में हम इन दोनों फोन्स को सामान्य तरीके से कंपेयर नहीं कर रहे हैं, क्योंकि ऐसा करना बचकाना लग सकता है.
हम इस टेक्नोलॉजी के सफर पर बात कर रहे हैं. दोनों ही हैंडसेट में हिंज, डुअल स्क्रीन और फ्लिप जैसी कुछ चीजें कॉमन हैं. आइए जानते हैं इन फोन्स के डिजाइन और कॉन्सेप्ट से जुड़ी कुछ खास बातें.
बात सबसे पहले नए फोन की करते हैं, जो नया होकर भी पुराना है और कम कीमत वाला है. चर्चा Nokia 2660 Flip 4G की हो रही है, जो 4,699 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है. इस हैंडसेट में भी आपको एक हिंज, फ्लिप फोन वाला डिजाइन और डुअल स्क्रीन मिलती है.
फोन में 1.77-inch का QQVGA एक्सटर्नल डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 2.8-inch का मेन डिस्प्ले मिलता है, जो हिंज के सहारे फोन से जुड़ा हुआ है. इसमें एक सिंपल हिंज मिलता है, जो पुराने जमाने के फ्लिप फोन्स में देखने को मिलता था. यानी फोन भले ही नया हो, लेकिन इसका कॉन्सेप्ट पुराना ही है. यही बात इस हैंडसेट को खास भी बनाती है.
नोकिया का यह डिवाइस 4G सपोर्ट के साथ आता है. इसमें आप डुअल नैनो सिम कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं. Nokia 2660 Flip में Unisoc T107 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट मिलता है. डिवाइस को पावर देने के लिए 1450mAh की बैटरी दी गई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










