
Nokia का दिवाली धमाका! 3 दिन की बैटरी लाइफ के साथ पेश किया सस्ता फोन, जानें कीमत
AajTak
Nokia G11 Plus Launched in India: भारत में Nokia G11 Plus को लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन को सस्ते फोन के तौर पर पेश किया गया है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज पर तीन तक चलेगी. इसमें ब्लोटवेयर-फ्री Android 12 दिया गया है. जानिए इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Nokia G11 Plus को भारत में पेश कर दिया गया है. इस फोन को कंपनी पहले टीज कर रही थी. अब ये फोन भारत आ रहा है. कंपनी ने इसको लेकर कैप्शन दिया है कि ये ब्लोटवेयर-फ्री Android एक्सपीरिएंस के साथ आएगा.
HMD Global ने इस सस्ते फोन को इस साल जून में ग्लोबल मार्केट में पेश किया था. Nokia G11 Plus में 6.5-इंच की HD+ स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है. कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी 3 दिन तक चलती है.
Nokia G11 Plus की कीमत और उपलब्धता
Nokia G11 Plus को सिंगल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है. इस फोन को नोकिया इंडिया की साइट पर 12,499 रुपये में लिस्ट किया गया है. इस फोन को Charcoal Grey और Lake Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. कंपनी जल्द इस सस्ते फोन को लीडिंग रिटेल और ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध करवा सकती है.
Nokia G11 Plus के स्पेसिफिकेशन्स
Nokia G11 Plus में 6.5-इंच की HD+ स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है. इस फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है. ये फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है. इसके स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










