
Noida Traffic Advisory: वोटिंग डे पर नोएडा के ट्रैफिक पर असर, ये सड़कें रहेंगी बंद, पहले देख लें डायवर्टेड रूट
AajTak
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, चुनाव ड्यूटी पर तैनात सरकारी वाहनों को छोड़कर हर तरह के वाहनों को फूल मंडी परिसर के आसपास की आंतरिक सड़कों पर जाने से रोक दिया जाएगा.
2024 के महारण का आज दूसरा दौर है. 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है. सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर कहीं लंबी कतारें हैं . आज यूपी की 8 सीटों पर भी वोटिंग हो रही है. इसमें NCR के नोएडा और गाजियाबाद में भी मतदान हो रही है. मतदान के चलते आज नोएडा के कई रूट्स पर असर देखने को मिल सकता है. इसके लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, चुनाव ड्यूटी पर तैनात सरकारी वाहनों को छोड़कर हर तरह के वाहनों को फूल मंडी परिसर के आसपास की आंतरिक सड़कों पर जाने से रोक दिया जाएगा. चुनाव के बाद फूल मंडी में ईवीएम को रखा जाएगा.
ये सड़कें बंद
>फूल मंडी तिराहे से सेक्टर 88 कैंट आरओ चौक (फूल मंडी के गेट नंबर 3, 4 और 2 के सामने) तक की सड़क बंद रहेगी. इस रूट पर सिर्फ सरकारी वाहनों की आवाजाही की ही इजाजत होगी. चुनाव के दिन, सुबह 7:00 बजे से आधी रात तक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेगा.
>भंगेल/जेपी फ्लाईओवर से गेझा तिराहा/एनएसईजेड की ओर जाने वाले डीएससी रूट पर हर तरह के मालवाहनों की आवाजाही सूरजपुर जाने वाले वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगी.
यह भी पढ़ें: नोएडा-गाजियाबाद में वोटिंग के बीच 40 डिग्री पहुंचेगा पारा, मेरठ-मथुरा में हीटवेव का अलर्ट

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











