
Noida Garden's Galleria Murder: कत्ल के बाद गार्डन गैलरिया का लास्ट लेमन बार सीज, बार मालिक और पार्टनर फरार
AajTak
नोएडा के गार्डन गैलरिया माल में एक युवक की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन की नींद खुल गई और कई बार पर देर शाम छापेमारी की गई. इसके साथ ही लॉस्ट लेमन बार को सीज कर दिया गया. इसी बार में एक विवाद के बाद बृजेश नाम के युवक की हत्या की गई थी.
नोएडा के गार्डन गैलरिया के लॉस्ट लेमन बार में हुए कत्ल के बाद प्रशासन की नींद खुल गई है और अचानक मंगलवार देर शाम एक्साइज और जिला प्रशासन की टीमों ने शहर के कई बार में छापेमारी की. कई बार के लाइसेंस चेक किए गए. इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन ने लॉस्ट लेमन बार को सीज कर दिया है.
लॉस्ट लेमन बार का संचालन लव ढींगरा नाम का शख्स करता है, उसके दो पार्टनर भी हैं जो फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक लॉस लेमन बार लव ढींगरा का है, उसके दो पार्टनर राहुल कुमार और मिली ऐश्वर्या नाम के शख्स है, जो फिलहाल इस कत्ल के बाद से ही फरार बताए जा रहे हैं.
गौरतलब है कि बिल के लेनदेन को लेकर लॉस्ट लेमन बार में पीट-पीटकर बृजेश नामक शख्स का कत्ल कर दिया गया था, जिसके बाद पुलिस प्रशासन अब गैलरिया में मौजूद डिस्को और बार में सख्ती बरत रहा है. मूलरूप से बिहार के छपरा जिले में हसनपुरा के रहने वाले 30 साल के बृजेश राय नोएडा सेक्टर-80 की एक कंपनी में नौकरी करते थे.
बृजेश राय कंपनी में बतौर परचेज मैनेजर तैनात हुए थे. बृजेश अपनी पति और दो बच्चों के साथ सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सोसाइटी में रहते थे. बृजेश सोमवार की रात अपने 6- 7 सहकर्मियों के साथ पार्टी करने सेक्टर-38ए गार्डन गैलेरिया मॉल के लॉस्ट लेमन बार में गए थे. यह बार लव ढींगरा नाम के एक कारोबारी का है.
आजतक के कैमरे के सामने संदिग्ध आरोपी का खुलासा
गार्डन गैलरिया मॉल में हुई मारपीट की इस घटना को लेकर हिरासत में लिए गए बार के कर्मचारियों ने मॉल के सिक्योरिटी गॉर्ड्स को जिम्मेदार ठहराया है. आजतक की स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम ने पुलिस हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध आरोपियों से बात की. मॉल में हुई हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए संदिग्ध आरोपियों के मुताबिक बिलिंग को लेकर कहासुनी से विवाद की शुरुआत हुई थी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









