
Noida: 'दलित है फेसबुक फ्रेंड' पता चला तो युवती ने युवक को जमकर पीटा, फिर दिया जहर, मौत
AajTak
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले (UP Gautam Budh Nagar) के एक गांव के युवक की फेसबुक (Facebook) पर एक लड़की से दोस्ती हो गई थी. युवक ने अपने नाम के आगे गुर्जर लिख रखा था. युवती को जब पता चला कि युवक दलित है तो वह आहत हो गई. युवती ने परिजन के साथ मिलकर युवक के साथ जमकर मारपीट की. इसके बाद अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (UP Gautam Budh Nagar) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां आनंदपुर गांव के गौरव कुमार की एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई. इसके बाद जब युवती को पता चला कि युवक दलित जाति का है तो युवक की फेसबुक फ्रेंड इतनी आहत हुई कि उसने परिजन के साथ मिलकर गौरव कुमार के साथ मारपीट कर दी. आरोप है कि युवक को जबरन जहर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी रिंकी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, आनंदपुर गांव के गौरव कुमार व दनकौर क्षेत्र के एक गांव की युवती रिंकी की दो साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी. युवक ने फेसबुक पर अपने नाम के आगे गुर्जर लिख रखा था, जबकि वह दलित था. पुलिस के मुताबिक, रिंकी ने गौरव से गुर्जर समझकर फेसबुक पर दोस्ती की थी. बाद में युवती को गौरव की जाति का पता चला तो युवती और उसके परिजन इस बात से क्षुब्ध हो गए.
यह भी पढ़ें: कानपुर: शादी का झांसा देकर महीनों तक रेप करता रहा फेसबुक फ्रेंड, यूं किया ब्लैकमेल
बीते 23 मई को युवती ने युवक को दादरी बुलाया. युवती ने परिजनों के साथ मिलकर युवक को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. आरोप है कि युवक को जबरन जहर भी पिला दिया, जिससे युवक की हालत बिगड़ती चली गई. सूचना के बाद पहुंचे युवक के परिजन ने युवक को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 24 मई को उसने दम तोड़ दिया. मौत से पहले युवक ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था, जो वायरल हो रहा है.
मृतक गौरव कुमार के परिवार वालों ने रिंकी व उसके परिवार के 4 सदस्यों समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ शिकायत की थी. पुलिस ने मुख्य आरोपी रिंकी को जीटी रोड मिहिर भोज पीजी कॉलेज के सामने से गिरफ्तार कर लिया. एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि युवक की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी युवती को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









