
Noida: तांत्रिक के कहने पर होली के दिन देनी थी बच्ची की बलि, कारण जानकर चौंक गई पुलिस
AajTak
नोएडा पुलिस ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल होली पर बलि देने के लिए आरोपी ने एक 7 साल की मासूम बच्ची का किडनैप किया था. लेकिन समय रहते पुलिस बच्ची को सकुशल बचाने में कामयाब रही.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बड़ी वारदात होने से बच गई. यहां बलि देने के लिए एक सात साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया लेकिन समय रहते पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया.इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला नोएडा के थाना सेक्टर 63 के छिजारसी गांव का है.
नाबालिग के परिजनों ने थाने में बच्ची के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और बच्ची तक पहुंच गई. मौके पर मौजूद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. तांत्रिक के कहने पर बलि देने के लिए बच्ची का अपहरण किया गया था.
होली के दिन देनी थी बच्ची की बलि:
इस मामले पर डीसीपी सेंट्रल गौतमबुद्ध नगर हरिश्चंद्र ने बताया कि मुख्य आरोपी सोनू जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है. वो शादी ना होने से परेशान था. जिसके बाद उसने अपने एक रिश्तेदार जो तांत्रिक का काम करता था. उससे इस विषय पर बात की तो तांत्रिक ने उसे सलाह दी कि होली के दिन नरबलि देने पर उसकी शादी जल्दी हो जाएगी.
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
फिर आरोपी सोनू ने बलि के लिए पड़ोस में रहने वाली 7 बच्ची का अपहरण किया फिर बच्ची को अपनी बहन के घर बागपत ले गया. ताकि होली के दिन बच्चे की बलि दे सके. लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस मामले को सुलझाने वाली टीम को कमिश्नर द्वारा 50 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








