
Noida: अंसल टाउनशिप के डायरेक्टर पर बड़ी कार्रवाई, 23.70 करोड़ जमा न करने पर अरेस्ट कर भेजा जेल
AajTak
यूपी के नोएडा में अंसल टाउनशिप के डायरेक्टर पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि 23.70 करोड़ रुपए का बकाया जमा न करने यह कार्रवाई की गई है. बिल्डर ने निवेशकों से फ्लैट देने के नाम पर पैसा लिया था. इसके बाद न तो उन्हें फ्लैट मिला और न ही उनका पैसा वापस किया जा रहा था.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में अंसल हाईटेक टाउनशिप के डायरेक्टर पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि 23.70 करोड़ रुपए का बकाया जमा न करने पर डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है. एसडीएम सदर अंकित कुमार ने कार्रवाई की है. अंसल हाइटेक टाउनशिप लिमिटेड के निदेशक दिनेश प्रताप सिंह पर करोड़ों रुपए बकाया थे. निदेशक को अरेस्ट कर दादरी तहसील के रिवेन्यू लॉकअप में रखा गया, इसके बाद जेल भेज दिया गया.
बता दें कि ग्रेटर नोएडा दादरी तहसील में अंसल हाइटेक टाउनशिप लिमिटेड में बड़ी संख्या में लोगों ने निवेश किया. कई साल बीत जाने के बाद भी न तो लोगों को फ्लैट उपलब्ध कराए गए और न ही प्रोजेक्ट में निवेश की गई रकम लौटाई गई.
सैकड़ों निवेशकों का अंसल हाइटेक टाउनशिप पर 23.70 करोड़ बकाया है. डायरेक्टर से कई बार लोगों ने रकम मांगी, लेकिन रकम नहीं लौटाई गई. इसके बाद लोगों ने उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) का दरवाजा खटखटाया.
यूपी रेरा से की गई थी मामले की शिकायत
यूपी रेरा ने इस मामले में सुनवाई करते हुए बिल्डर को खरीदारों का पैसा वापस लौटाने का आदेश दिया. इसके बाद बिल्डर ने मामले में कोई सुनवाई नहीं की तो यूपी रेरा ने प्रशासन को खरीदारों की रकम लौटने के लिए आरसी जारी कर दी.
जिलाधिकारी को जारी की गई आरसी के मामले में दादरी उप जिलाधिकारी अंकित कुमार ने अंसल हाइटेक टाउनशिप लिमिटेड के निदेशक दिनेश प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया और तहसील के रिवेन्यू लॉकअप में रखा गया, जहां से जेल भेज दिया गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








