
Nobel Peace Prize 2021: Maria Ressa और Dmitry Muratov को इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार देने का ऐलान
Zee News
इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2021) फिलीपींस की पत्रकार Maria Ressa और रूस के Dmitry Muratov को दिया जाएगा. इस बारे में औपचारिक ऐलान कर दिया गया है.
ओस्लो, नार्वे: इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2021) की घोषणा कर दी गई है. इस साल यह प्रतिष्ठित पुरस्कार फिलीपींस की पत्रकार Maria Ressa और रूस के Dmitry Muratov को दिया जाएगा. दोनों को यह पुरस्कार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा में उनके प्रयासों के लिए मिलेगा.
नोबेल चयन कमेटी ने शुक्रवार को नार्वे के ओस्लो में हुई बैठक में इस बारे में घोषणा की. कमेटी ने कहा कि Maria Ressa और Dmitry Muratov ने दुनिया में अभिव्यक्ति की आजादी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है. कमेटी के मुताबिक अभिव्यक्ति की आजादी किसी भी लोकतंत्र और शांति स्थापना के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक होती है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



