
No To War: जंग के खिलाफ रूसी टीवी चैनल! पूरे स्टाफ ने ऑन-एयर दिया इस्तीफा, सामने आया VIDEO
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब भयानक रूप लेता जा रहा है. युद्ध को लेकर रूस को विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच एक रूसी टीवी चैनल के सभी कर्मचारियों ने ऑन एयर इस्तीफा दिया, जिसका वीडियो काफी चर्चा में है.
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग भयानक रूप लेती जा रही है. रूस, यूक्रेन पर लगातार हमले तेज कर रहा है. ऐसे में रूस के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है. युद्ध का विरोध खुद रूस में भी होने की ख़बरें सामने आईं, लेकिन अब एक और खबर आ रही है. जिसमें एक रूसी टेलीविजन चैनल के पूरे स्टाफ ने लास्ट टेलीकास्ट में 'No To War' कहने के बाद ऑन-एयर इस्तीफा दे दिया. टीवी रेन (Dozhd) के कर्मचारियों ने रूसी अधिकारियों द्वारा, यूक्रेन युद्ध के कवरेज पर इसके संचालन को निलंबित करने के बाद यह निर्णय लिया. The entire staff of a Russian TV channel resigns in protest to the Russian invasion of Ukraine. pic.twitter.com/0BvgpjrpZs

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









