
No Fuel For Old Vehicles: 1 जुलाई से दिल्ली में इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, नो-फ्यूल पॉलिसी लागू होने से पहले बढ़ा बवाल
AajTak
No Fuel For Old Vehicles: बीते दिनों कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने स्पष्ट किया था कि, आगामी 1 जुलाई से दिल्ली में किसी भी एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) पुराने वाहनों को फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा. अब इस पॉलिसी के लागू होने से पहले ही बवाल बढ़ता नज़र आ रहा है.
No Fuel For Old Vehicles Policy: देश की राजधानी दिल्ली में आगामी 1 जुलाई से पुराने वाहनों को फ्यूल पंप पर पेट्रोल-डीजल न दिए जाने का ऐलान हुआ था. कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने बीते 21 जून को कहा था कि, 1 जुलाई से, किसी भी एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) पुराने वाहन को दिल्ली के फ्यूल स्टेशनों पर अपने टैंक को भराने की अनुमति नहीं दी जाएगी, चाहे वे किसी भी राज्य में रजिस्टर्ड हों.
अब इस मामले को लेकर दिल्ली पेट्रोल डीलर एसोसिएशन (DPDA) ने सरकार से गुहार लगाई है और पेनाल्टी प्रावधानों को हटाने की मांग की है. बता दें कि, कमिशन का यहां एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) वाहनों का मतलब ऐसी गाड़ियों से है जो डीजल वाहन 10 साल पुराने हो और जो पेट्रोल वाहन 15 साल पुराने हों.
दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने सोमवार को सरकार से आग्रह किया कि यदि फ्यूल पंप डीलर 'पुराने वाहनों के लिए ईंधन नहीं' ('No Fuel For Old Vehicles) नीति को लागू करने में विफल रहते हैं तो उन पर लगाए गए दंडात्मक प्रावधानों को वापस लिया जाए.
डीपीडीए ने दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह और परिवहन आयुक्त को लिखे पत्र में कहा कि नियम में कहा गया है कि "ऐसे एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) वाहनों के संबंध में तत्काल कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिसमें उन्हें जब्त करना और उन्हें डिस्पोज करना भी शामिल है."
वहीं इस पत्र में यह भी कहा गया है कि, "आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत पेट्रोल पंप डीलरों को किसी भी ग्राहक को फ्यूल देने से मना करने पर प्रतिबंध है. इस स्थिति में पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल न देने के आदेश और एक्ट के नियमों का पालन करने पर टकराव की स्थिति पैदा होती है."
डीपीडीए ने यह भी कहा कि, पेट्रोल पंप अटेंडेंट प्रवर्तन अधिकारी के रूप में कार्य नहीं कर सकता है और ऐसा करने पर आने वाली परेशानियों के बारे में भी सरकार को अवगत कराया. पत्र में हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा गया है कि, "हाल ही में गाजियाबाद में 'हेलमेट नहीं तो फ्यूल नहीं' नीति लागू करने पर एक पंप अटेंडेंट को गोली मार दी गई थी."

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










