
Nissan India का धमाका, एक साथ 3 हाइब्रिड कार से उठाया पर्दा, Details
AajTak
Nissan Car Unveils: भारतीय ऑटो मार्केट में इन दिनों SUVs की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है. जापान की कार कंपनी निसान ने इस मौके को भुनाने के लिए भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी लॉन्च की है. ये तीनों कार हाईब्रिड इंजन के साथ आएंगी.
जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी निसान (Nissan) ने भारतीय मार्केट में अपना दबदबा बनाने के लिए एक साथ तीन कारें पेश की हैं. खास बात ये है कि ये तीनों हाइब्रिड इंजन वाली कारें हैं. निसान ने एसयूवी सेगमेंट में Nissan Qashqai को आज भारतीय मार्केट पेश किया है. इसके अलावा कंपनी ने निसान ज्यूक और निसान X-Trail को भी आज पेश किया है. निसान का लक्ष्य तेजी से विकसित हो रहे भारतीय मार्केट में कंज्यूमर जरूरतों का आकलन करना है. भारतीय मार्केट में Nissan Magnite की सफलता के बाद कंपनी अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की प्लानिंग कर रही है.
सबसे पहले शुरू होगी एक्स-ट्रेल की बिक्री
कंपनी ने कहा है कि इन तीन गाड़ियों में से सबसे पहले एक्स-ट्रेल की बिक्री की शुरुआत होगी. इसके बाद बाकी दोनों मॉडल के लिए बुकिंग की शुरुआत होगी. निसान एक्स ट्रेल फोर व्हील ड्राइव 7 सीटर हाइब्रिड एसयूवी है. X-Trail पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन में उपलब्ध होगी. इसमें 1.5-लीटर ICE पेट्रोल इंजन लगा, जो 161bhp का पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. कंपनी ने अभी X-Trail की कीमतों का खुलासा नहीं किया है.
ऐसी दिखेगी X-Trail
X-Trail के फ्रंट में वी मोशन ग्रिल और इसके बंपर पर LED हेडलैंप्स नजर आएंगे. रियर बंपर के नीचे एक सिल्वर पैनल नजर आएगा. आने हफ्ते में कंपनी इसकी टेस्टिंग शुरू करने वाली है. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल इस एसयूवी को कंपनी को मार्केट में उतार सकती है.
Nissan Juke और Nissan Qashqai

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










