
Nissan Gravite Launch: बोल्ड लुक... AI स्मार्ट फीचर्स! लॉन्च हुई देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार
AajTak
Nissan Gravite में कंपनी ने इंडस्ट्री का पहला AI वॉयस असिस्टेंस फीचर दिया है. निसान ने इसे अकिरा (Akira) नाम दिया है. ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार है. कंपनी जल्द ही इसे डुअल-सिलिंडर CNG किट के साथ भी पेश करेगी. बाजार में इसका सीधा मुकाबला Maruti Ertiga जैसी एमपीवी कार से है.
Nissan Gravite Price, Features: जापानी कार निर्माता कंपनी निसान के लिए आज एक बड़ा दिन रहा. लंबे समय के बाद कंपनी भारतीय बाजार में अपनी बिल्कुल नई कार Nissan Gravite को लॉन्च किया है. झीलों के शहर उदयपुर में एक भव्य इवेंट के दौरान निसान ने अपनी इस कार को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि, इस कार का नाम ग्रेविटी (गुरुत्वाकषर्ण) से इंस्पायर है. आकर्षक लुक और एडवांस फीचर्स से लैस इस 7-सीटर कार की शुरुआती कीमत 5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
निसान इंडिया ने नई ग्रेवाइट की आफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है, आज रात से इच्छुक ग्राहक इस कार को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप से बुक कर सकते हैं. कंपनी इस कार के शुरुआती 5,000 यूनिट्स के लिए स्पेशल इंट्रोडक्ट्री प्राइस का लाभ मिलेगा. यानी अर्ली बर्ड्स को कम कीमत में ये कार घर लाने का मौका मिलेगा.
महज 5.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाली Nissan Gravite देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार है. ये कार मूल रूप से Renault Triber पर बेस्ड है, जिसकी शुरुआती कीमत 5.76 लाख रुपये है. इस लिहाज से ये सबसे किफायती 7 सीटर एमपीवी कार है, जो इस समय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है.
यह कार पहली नजर में जानी-पहचानी लगती है, लेकिन इसके डिजाइन और फीचर्स में ऐसे बदलाव किए गए हैं जो इसे भीड़ से अलग बनाते हैं. Gravite को खासतौर पर फैमिली यूज और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. Nissan Gravite का स्टाइल काफी हद तक Triber से प्रेरित है, लेकिन इसमें कई अलग पहचान देने वाले एलिमेंट्स जोड़े गए हैं.
इसके हेडलैम्प्स में नए DRL सिग्नेचर मिलते हैं. कार में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. फ्रंट और रियर बंपर को नए C-शेप सिल्वर इंसर्ट के साथ बदला गया है. बोनट और टेलगेट पर GRAVITE की ब्रांडिंग दी गई है. फ्रंट में हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देती है. कलर ऑप्शन में फॉरेस्ट ग्रीन, ओनिक्स ब्लैक, ब्लेड सिल्वर, स्नो व्हाइट और मेटैलिक ग्रे शामिल हैं.
Gravite का इंटीरियर लेआउट 5+2 सीटिंग के साथ Triber जैसा ही है, लेकिन इसके कलर और ट्रिम्स अलग रखे गए हैं. डैशबोर्ड का डिजाइन सिंपल और यूजफुल है. इसमें फ्लैट बॉटम थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, क्लाइमेट कंट्रोल के तीन नॉब और कई स्टोरेज स्पेस मिलते हैं. हायर वेरिएंट्स में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









